Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   shilai bjp welcome to ex mla baldev tomar

Sirmour News: सतौन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पहाड़ी गली तक निकाली रैली

Mon, 30 Nov 2026 12:34 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
shilai bjp welcome to ex mla baldev tomar
सतौन में कोर्ट का फैसला पक्ष में आने पर रैली निकालते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद
सचित्र-- सतौन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पहाड़ी गली तक निकाली रैली
विज्ञापन

भाजपा नेता बलदेव तोमर का किया स्वागत, फैसले से खुशी
संवाद न्यूज एजेंसी
सतौन (सिरमौर)। गिरिपार क्षेत्र के हाटी जनजातीय का उच्च न्यायालय में चल रहे केस में हाटी जनजातीय के पक्ष में फैसला आने से गिरिपार में खुशी का माहौल है। शिलाई भाजपा ने रविवार को गिरिपार क्षेत्र के प्रवेश द्वार सतौन में भाजपा के पूर्व विधायक बलदेव तोमर का गर्मजोशी से स्वागत किया। भाजपा के कार्यकर्ता सुबह ही बस स्टैंड पर एकत्रित हुए।


12 बजे के करीब बलदेव तोमर का ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। उसके उपरांत एक रैली बस स्टैंड से होकर पहाड़ी गली तक निकाली गई। इस दौरान युवाओं और महिलाओं ने पहाड़ी रासे लगा कर जश्न मनाया। इस दौरान युवाओं ने पटाखे चला कर खुशी मनाई। पहाड़ी गली में बलदेव तोमर ने अपने संबोधन में सभी ग्रामीणों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हाटी समुदाय के पक्ष में माननीय उच्च न्यायालय का ऐतिहासिक फैसला आने की खुशी में आज सतौन में स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। यह पूरे हाटी समाज के संघर्ष, एकजुटता और स्वाभिमान की जीत है। सभी लोगों ने एकजुटता में जय हाटी जय माटी के नारे लगाए।।----
विज्ञापन

--संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed