{"_id":"6b0c0931976b95346806a838","slug":"sweets-and-paneer-four-sample-fail-in-sirmaur-nahan-news-c-177-1-nhn1002-195396-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: सिरमौर में मिठाइयों और पनीर के चार सैंपल फेल, मानकों पर खरे नहीं उतरे खाद्य पदार्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: सिरमौर में मिठाइयों और पनीर के चार सैंपल फेल, मानकों पर खरे नहीं उतरे खाद्य पदार्थ
विज्ञापन
त्योहारी सीजन में कालाअंब और पांवटा साहिब से भरे गए थे 15 सैंपल, चार निकले सब स्टैंडर्ड
रसगुल्ला के दो, मिल्क केक और पनीर का एक-एक नमूना जांच में फेल
खाद्य सुरक्षा विभाग कारोबारियों को जारी करेगा कारण बताओ नोटिस
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। दिवाली के दौरान लोगों को बेची गई मिठाइयों और पनीर की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में कालाअंब और पांवटा साहिब से लिए गए खाद्य पदार्थों के चार सैंपल मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। इनमें रसगुल्ला के दो, मिल्क केक और पनीर का एक-एक नमूना शामिल है। जांच रिपोर्ट में चारों नमूनों को सब स्टैंडर्ड (अवमानक) घोषित किया गया है। रिपोर्ट सामने आने के बाद विभाग ने संबंधित कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, दिवाली के त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रियंका कश्यप के नेतृत्व में विभागीय टीम ने कालाअंब और पांवटा साहिब के बाजारों से मिठाइयों और पनीर के कुल 15 सैंपल भरे थे। इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया था। अब आई रिपोर्ट में चार नमूने तय गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। इनमें दो नमूने रसगुल्ला, जबकि एक-एक नमूना मिल्क केक और पनीर का है। ऐसे में त्योहार के दौरान बाजारों में बिक रही खाद्य सामग्री की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं। खासकर मिठाइयों और दूध से बने उत्पादों का सेवन करने वाले उपभोक्ताओं की सेहत को लेकर चिंता बढ़ गई है।
सिरमौर जिले के बाजारों में दूध, पनीर, दही और मिठाइयों की बड़ी खेप पड़ोसी राज्यों से पहुंचती है। पांवटा साहिब और कालाअंब में खाद्य सामग्री की आपूर्ति का प्रमुख हिस्सा हरियाणा और उत्तराखंड से आता है। ऐसे में बाहरी राज्यों से आने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच भी महत्वपूर्ण हो जाती है। इससे पहले सितंबर में विभाग की ओर से लिए गए 17 खाद्य सैंपलों में से तीन नमूने फेल पाए गए थे। अब दिवाली के दौरान लिए गए 15 नमूनों में चार के अवमानक पाए जाने से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर निगरानी और सख्त करने की जरूरत सामने आई है।
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त अरुण चौहान ने बताया कि चार सैंपल मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। संबंधित कारोबारियों को जल्द कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएंगे। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार कानूनी कार्रवाई होगी। उन्होंने चेतावनी दी कि खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। बाजारों में खाद्य पदार्थों की जांच और सैंपलिंग भी तेज की जाएगी।-- --
विज्ञापन
रसगुल्ला के दो, मिल्क केक और पनीर का एक-एक नमूना जांच में फेल
खाद्य सुरक्षा विभाग कारोबारियों को जारी करेगा कारण बताओ नोटिस
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। दिवाली के दौरान लोगों को बेची गई मिठाइयों और पनीर की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में कालाअंब और पांवटा साहिब से लिए गए खाद्य पदार्थों के चार सैंपल मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। इनमें रसगुल्ला के दो, मिल्क केक और पनीर का एक-एक नमूना शामिल है। जांच रिपोर्ट में चारों नमूनों को सब स्टैंडर्ड (अवमानक) घोषित किया गया है। रिपोर्ट सामने आने के बाद विभाग ने संबंधित कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, दिवाली के त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रियंका कश्यप के नेतृत्व में विभागीय टीम ने कालाअंब और पांवटा साहिब के बाजारों से मिठाइयों और पनीर के कुल 15 सैंपल भरे थे। इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया था। अब आई रिपोर्ट में चार नमूने तय गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। इनमें दो नमूने रसगुल्ला, जबकि एक-एक नमूना मिल्क केक और पनीर का है। ऐसे में त्योहार के दौरान बाजारों में बिक रही खाद्य सामग्री की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं। खासकर मिठाइयों और दूध से बने उत्पादों का सेवन करने वाले उपभोक्ताओं की सेहत को लेकर चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
सिरमौर जिले के बाजारों में दूध, पनीर, दही और मिठाइयों की बड़ी खेप पड़ोसी राज्यों से पहुंचती है। पांवटा साहिब और कालाअंब में खाद्य सामग्री की आपूर्ति का प्रमुख हिस्सा हरियाणा और उत्तराखंड से आता है। ऐसे में बाहरी राज्यों से आने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच भी महत्वपूर्ण हो जाती है। इससे पहले सितंबर में विभाग की ओर से लिए गए 17 खाद्य सैंपलों में से तीन नमूने फेल पाए गए थे। अब दिवाली के दौरान लिए गए 15 नमूनों में चार के अवमानक पाए जाने से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर निगरानी और सख्त करने की जरूरत सामने आई है।
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त अरुण चौहान ने बताया कि चार सैंपल मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। संबंधित कारोबारियों को जल्द कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएंगे। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार कानूनी कार्रवाई होगी। उन्होंने चेतावनी दी कि खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। बाजारों में खाद्य पदार्थों की जांच और सैंपलिंग भी तेज की जाएगी।
