{"_id":"6b0c242bd00a1332a7021e46","slug":"vikas-ki-baat-nahan-news-c-177-1-ssml1028-195417-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: महामंडलेश्वर स्वामी दयानंद भारती ने स्कूल में नवनिर्मित कक्ष का किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: महामंडलेश्वर स्वामी दयानंद भारती ने स्कूल में नवनिर्मित कक्ष का किया लोकार्पण
विज्ञापन
छोऊ भोगर स्कूल में कमरे का लोकार्पण करते स्वामी दयानंद। संवाद
विकास की बात-- -
छत पर रेलिंग लगाने के लिए धनराशि देने की घोषणा, वार्षिक समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। राजकीय उच्च विद्यालय छोऊ भोगर में महामंडलेश्वर स्वामी दयानंद भारती ने नवनिर्मित कक्ष का लोकार्पण किया। इस कक्ष का निर्माण स्वामी दयानंद भारती ने अपने सहयोग से करवाया है। उन्होंने विद्यालय की छत पर रेलिंग लगाने के लिए धनराशि देने की घोषणा भी की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग करना समाज के प्रति महत्वपूर्ण दायित्व है। विद्यालय में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होने से विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम में विद्यालय के मुख्याध्यापक विनोद कुमार ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत कर स्कूल की उपलब्धियों और गतिविधियों की जानकारी दी। इसके बाद विद्यालय का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं, शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश तोमर सहित अभिभावक, शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।-- -
विज्ञापन
छत पर रेलिंग लगाने के लिए धनराशि देने की घोषणा, वार्षिक समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। राजकीय उच्च विद्यालय छोऊ भोगर में महामंडलेश्वर स्वामी दयानंद भारती ने नवनिर्मित कक्ष का लोकार्पण किया। इस कक्ष का निर्माण स्वामी दयानंद भारती ने अपने सहयोग से करवाया है। उन्होंने विद्यालय की छत पर रेलिंग लगाने के लिए धनराशि देने की घोषणा भी की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग करना समाज के प्रति महत्वपूर्ण दायित्व है। विद्यालय में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होने से विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
कार्यक्रम में विद्यालय के मुख्याध्यापक विनोद कुमार ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत कर स्कूल की उपलब्धियों और गतिविधियों की जानकारी दी। इसके बाद विद्यालय का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं, शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश तोमर सहित अभिभावक, शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।
