Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Sirmour News
›
30 people donated blood on the birth anniversary of former MLA Sadanand Chauhan; gold-medalist shooters were also felicitated.
{"_id":"6ad8bb2b32c465ed6a002a40","slug":"video-30-people-donated-blood-on-the-birth-anniversary-of-former-mla-sadanand-chauhan-gold-medalist-shooters-were-also-felicitated-2026-10-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: पूर्व विधायक सदानंद चौहान की जयंती पर 30 लोगों ने किया रक्तदान, गोल्ड मेडलिस्ट निशानेबाजों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: पूर्व विधायक सदानंद चौहान की जयंती पर 30 लोगों ने किया रक्तदान, गोल्ड मेडलिस्ट निशानेबाजों को किया सम्मानित
लोक जनशक्ति पार्टी ने बुधवार को पूर्व विधायक स्वर्गीय सदानंद चौहान की जयंती पर मेडिकल कॉलेज नाहन में रक्तदान शिविर लगाया। शिविर में 30 लोगों ने रक्तदान किया। वहीं पार्टी कार्यालय में राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल का नाम रोशन करने वाले गोल्ड मेडलिस्ट निशानेबाजों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित खिलाड़ियों में रणजीत सिंह, अभिमन्यु चौहान, वीरेंद्र गुलेरिया और राजेश परमार सहित अन्य खिलाड़ी शामिल रहे। पार्टी पदाधिकारियों ने उनकी उपलब्धियों की सराहना की। इस दौरान पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय रामविलास पासवान और पूर्व विधायक सदानंद चौहान को श्रद्धासुमन अर्पित कर याद किया गया। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेंद्र विधुड़ी ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी प्रदेश के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में अपना जनाधार बढ़ाने के लिए प्रयासरत है। प्रदेश प्रभारी नितिन चौहान ने बताया कि जयंती पर रक्तदान शिविर और मेडिकल कॉलेज में मरीजों को फल वितरित किए गए। इसके अलावा खेलों में प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले निशानेबाजों को सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि पार्टी का संगठन लगातार विस्तार कर रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।