फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   khelkood in sanskrit college

Sirmour News: महिला वर्ग में निहारिका ने कई स्पर्धाओं में मारी बाजी, पुरुष वर्ग में तनिष और पवन का रहा दबदबा

Thu, 22 Oct 2026 12:52 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
khelkood in sanskrit college
संस्कृत कॉलेज की खेल स्पर्धा के दौरान पुरस्कृत महिला विजेता खिलाड़ी। संवाद
सचित्र--
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। संस्कृत कॉलेज नाहन की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शहर के ऐतिहासिक चंबा मैदान में आयोजित हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नरेश शर्मा ने किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी प्रतिभा, शारीरिक क्षमता तथा खेल भावना का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में महिला वर्ग में निहारिका और पुरुष वर्ग में तनिष और पवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए।
महिला वर्ग की स्पर्धाओं में निहारिका का प्रदर्शन सबसे प्रभावशाली रहा। उन्होंने 100, 200 और 400 मीटर दौड़ के साथ लंबी कूद में पहला स्थान हासिल किया। 800 मीटर दौड़ में वह दूसरे स्थान पर रहीं। ऊंची कूद में तमन्ना ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि भाला फेंक में भारती और गोला फेंक में स्नेहा ने बाजी मारी।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग में तनिष ने 800, 1500 और 400 मीटर दौड़ के साथ 200 मीटर दौड़ में भी पहला स्थान हासिल किया। वहीं पवन ने चक्का फेंक, लंबी कूद और ऊंची कूद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा 800, 1500, 200 और 400 मीटर दौड़ में वह दूसरे स्थान पर रहे। गोला फेंक में ऋषभ ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि तीसरे स्थान पर तनिष और राकेश संयुक्त रूप से रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला वर्ग की 100 मीटर दौड़ में निहारिका प्रथम, अमिता द्वितीय और तमन्ना तृतीय रहीं। लंबी कूद में निहारिका, मीनाक्षी और तमन्ना ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। भाला फेंक में भारती प्रथम, स्नेहा द्वितीय और रवीना तृतीय रहीं। ऊंची कूद में तमन्ना प्रथम, मीनाक्षी द्वितीय और निहारिका तृतीय स्थान पर रहीं।
400 मीटर दौड़ में निहारिका ने पहला, अमिता ने दूसरा और मीनाक्षी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में अमिता प्रथम, निहारिका द्वितीय और समीक्षा तृतीय रहीं। गोला फेंक में स्नेहा प्रथम, अमृता द्वितीय और महक तृतीय स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ में निहारिका प्रथम, अमिता द्वितीय और गुलशन तृतीय रहीं।
पुरुष वर्ग की भाला फेंक स्पर्धा में विवेक प्रथम, साहिल द्वितीय और प्रवीण शर्मा तृतीय रहे। 1500 मीटर दौड़ में तनिष ने पहला, पवन ने दूसरा और राहुल ने तीसरा स्थान हासिल किया। चक्का फेंक में पवन प्रथम, निशांत द्वितीय और साहिल तृतीय रहे। 800 मीटर दौड़ में तनिष प्रथम, पवन द्वितीय और अमित तृतीय स्थान पर रहे।
200 मीटर दौड़ में तनिष प्रथम, पवन द्वितीय और प्रिंस तृतीय रहे। 100 मीटर दौड़ में विशाल ने पहला, प्रिंस ने दूसरा और विनय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में पवन प्रथम, प्रिंस द्वितीय और अमित तृतीय रहे। 400 मीटर दौड़ में तनिष प्रथम, पवन द्वितीय और विशाल तृतीय स्थान पर रहे। ऊंची कूद में पवन ने पहला, अमित ने दूसरा और नीरज ने तीसरा स्थान हासिल किया। 5000 मीटर दौड़ में राकेश प्रथम, राहुल द्वितीय और कार्तिक तृतीय रहे।

प्रतियोगिता के समापन पर कॉलेज प्रशासन ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए पुरस्कृत किया। इस मौके पर डॉ विनिता पाल, मोहम्मद अली, नरेंद्र सिंह समेत अन्य कॉलेज स्टाफ मौजूद रहा।---

संस्कृत कॉलेज की खेल स्पर्धा के दौरान पुरस्कृत महिला विजेता खिलाड़ी। संवाद

संस्कृत कॉलेज की खेल स्पर्धा के दौरान पुरस्कृत महिला विजेता खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed