{"_id":"6ad8be5c144efc39ef068e7c","slug":"blood-donation-camp-in-nahan-medical-college-nahan-news-c-177-1-nhn1002-192168-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: पूर्व विधायक सदानंद चौहान की जयंती पर 30 लोगों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: पूर्व विधायक सदानंद चौहान की जयंती पर 30 लोगों ने किया रक्तदान
विज्ञापन
पूर्व लोजपा विधायक की जयंती पर नाहन में गोल्ड मेडलिस्ट निशानेबाज को सम्मानित करते पार्टी के नेत
-एलजेपी ने गोल्ड मेडलिस्ट निशानेबाजों को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। लोक जनशक्ति पार्टी ने बुधवार को पूर्व विधायक दिवंगत सदानंद चौहान की जयंती पर मेडिकल कॉलेज नाहन में रक्तदान शिविर लगाया। शिविर में 30 लोगों ने रक्तदान किया। वहीं, पार्टी कार्यालय में राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल का नाम रोशन करने वाले गोल्ड मेडलिस्ट निशानेबाजों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
सम्मानित खिलाड़ियों में रणजीत सिंह, अभिमन्यु चौहान, वीरेंद्र गुलेरिया और राजेश परमार सहित अन्य खिलाड़ी शामिल रहे। पार्टी पदाधिकारियों ने उनकी उपलब्धियों की सराहना की। इस दौरान पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष दिवंगत रामविलास पासवान और पूर्व विधायक सदानंद चौहान को श्रद्धासुमन अर्पित कर याद किया गया।
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेंद्र विधुड़ी ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी प्रदेश के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में अपना जनाधार बढ़ाने के लिए प्रयासरत है। प्रदेश प्रभारी नितिन चौहान ने बताया कि जयंती पर रक्तदान शिविर और मेडिकल कॉलेज में मरीजों को फल वितरित किए गए। इसके अलावा खेलों में प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले निशानेबाजों को सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि पार्टी का संगठन लगातार विस्तार कर रहा है।-- --
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। लोक जनशक्ति पार्टी ने बुधवार को पूर्व विधायक दिवंगत सदानंद चौहान की जयंती पर मेडिकल कॉलेज नाहन में रक्तदान शिविर लगाया। शिविर में 30 लोगों ने रक्तदान किया। वहीं, पार्टी कार्यालय में राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल का नाम रोशन करने वाले गोल्ड मेडलिस्ट निशानेबाजों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
सम्मानित खिलाड़ियों में रणजीत सिंह, अभिमन्यु चौहान, वीरेंद्र गुलेरिया और राजेश परमार सहित अन्य खिलाड़ी शामिल रहे। पार्टी पदाधिकारियों ने उनकी उपलब्धियों की सराहना की। इस दौरान पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष दिवंगत रामविलास पासवान और पूर्व विधायक सदानंद चौहान को श्रद्धासुमन अर्पित कर याद किया गया।
विज्ञापन
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेंद्र विधुड़ी ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी प्रदेश के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में अपना जनाधार बढ़ाने के लिए प्रयासरत है। प्रदेश प्रभारी नितिन चौहान ने बताया कि जयंती पर रक्तदान शिविर और मेडिकल कॉलेज में मरीजों को फल वितरित किए गए। इसके अलावा खेलों में प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले निशानेबाजों को सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि पार्टी का संगठन लगातार विस्तार कर रहा है।
विज्ञापन