{"_id":"6ad86661332724dc280644f4","slug":"video-national-police-commemoration-day-observed-at-ferozepur-police-lines-tribute-paid-to-martyred-personnel-2026-10-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर पुलिस लाइन में राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस मनाया, शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर पुलिस लाइन में राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस मनाया, शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
फिरोजपुर छावनी स्थित पुलिस लाइन में बुधवार को राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान पुलिस और सिविल प्रशासन के अधिकारियों तथा शहीद जवानों के परिजनों ने शहीदी स्मारक पर पुष्पमालाएं अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में डीआईजी फिरोजपुर रेंज स्नेहदीप शर्मा, डिप्टी कमिश्नर दीप्ति शिखा शर्मा और एसएसपी भूपिंदर सिंह सिद्धू सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे।
डीएसपी करण शर्मा के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने हथियार उल्टे कर शहीदों को सलामी दी। इसके बाद सभी अधिकारियों और उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को याद किया। इस अवसर पर शहीद जवानों के परिवारों को सम्मानित भी किया गया।
डीआईजी स्नेहदीप शर्मा ने कहा कि देश और प्रदेश की शांति एवं सुरक्षा के लिए बलिदान देने वाले पुलिस जवानों की कुर्बानियों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने बताया कि 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग क्षेत्र में चीनी सैनिकों के हमले में भारत के 10 पुलिस जवान शहीद हुए थे। उन्हीं की स्मृति में हर साल यह दिवस मनाया जाता है। उन्होंने शहीद परिवारों की हरसंभव सहायता का भरोसा दिया।
डिप्टी कमिश्नर ने भी पंजाब पुलिस के बलिदानपूर्ण इतिहास को याद किया। एसएसपी भूपिंदर सिंह सिद्धू ने कहा कि पुलिस हर मुश्किल घड़ी में शहीद परिवारों के साथ खड़ी है। अधिकारियों ने परिवारों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। कार्यक्रम में सीजेएम अनूप सिंह सहित पुलिस और सिविल प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।