{"_id":"6ad8af5be36f780c7701581c","slug":"road-worl-not-completed-in-sarnha-nahan-news-c-177-1-nhn1002-192153-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: टेंडर के बाद भी सड़कें पक्की नहीं<bha>;<\/bha> दो किलोमीटर बाद बंद हुआ काम, ग्रामीणों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: टेंडर के बाद भी सड़कें पक्की नहीं<bha>;</bha> दो किलोमीटर बाद बंद हुआ काम, ग्रामीणों में रोष
विज्ञापन
-डॉ. वाईएस परमार के गृह क्षेत्र को जोड़ने वाली सड़क की हालत जस की तस
-जल्द काम पूरा करने की मांग की, देरी पर जनहित याचिका दायर करने की चेतावनी
देवराज शर्मा
सराहां (सिरमौर)। हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार के गृह क्षेत्र को जोड़ने वाली सड़क समेत क्षेत्र की अन्य सड़कों को पक्का करने का काम अधर में लटका है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद सड़कें पक्की नहीं हो पाई हैं। वहीं, डूंगा घाट-बनाड़-गागल-शिकोर सड़क पर करीब दो किलोमीटर तक काम करने के बाद निर्माण कार्य बंद कर दिया गया। इससे क्षेत्र के लोगों में लोक निर्माण विभाग के प्रति रोष है।
बजगा पंचायत प्रधान धनवीर सिंह, पूर्व उपप्रधान जय प्रकाश ठाकुर, वार्ड सदस्य तेजवीर शर्मा सहित नरेश कुमार, कमलेश शर्मा, बलबीर सिंह और चमन लाल ने बताया कि सड़कों को पक्का करने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, लेकिन काम निर्धारित गति से आगे नहीं बढ़ रहा। गर्मियों में डूंगाघाट-बनाड़-गागल-शिकोर सड़क को पक्का करने की योजना थी, लेकिन दो किलोमीटर तक काम होने के बाद इसे रोक दिया गया। बताया जा रहा है कि तारकोल के दाम बढ़ने से निर्माण कार्य प्रभावित हुआ है।
ग्रामीणों के अनुसार, सड़कें पक्की न होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी झेलनी पड़ रही है। टेंडर होने और बार-बार आश्वासन मिलने के बावजूद काम पूरा नहीं होने से लोगों की उम्मीदें टूटने लगी हैं। उन्होंने विभाग से दोनों सड़कों का निर्माण कार्य जल्द शुरू कर पूरा करने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए तो उन्हें जनहित याचिका दायर करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता प्रमोद आर्य ने बताया कि डूंगा घाट-बागथन सड़क के तीन किलोमीटर और बनाड़ से गागल-शिकोर के बीच दो किलोमीटर सड़क को पक्का किया जाना था। तारकोल के दाम बढ़ने के कारण काम प्रभावित हुआ। उन्होंने कहा कि सड़क को पक्का करने के लिए ठेकेदार को शीघ्र काम शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद-- --
विज्ञापन
-जल्द काम पूरा करने की मांग की, देरी पर जनहित याचिका दायर करने की चेतावनी
देवराज शर्मा
सराहां (सिरमौर)। हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार के गृह क्षेत्र को जोड़ने वाली सड़क समेत क्षेत्र की अन्य सड़कों को पक्का करने का काम अधर में लटका है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद सड़कें पक्की नहीं हो पाई हैं। वहीं, डूंगा घाट-बनाड़-गागल-शिकोर सड़क पर करीब दो किलोमीटर तक काम करने के बाद निर्माण कार्य बंद कर दिया गया। इससे क्षेत्र के लोगों में लोक निर्माण विभाग के प्रति रोष है।
बजगा पंचायत प्रधान धनवीर सिंह, पूर्व उपप्रधान जय प्रकाश ठाकुर, वार्ड सदस्य तेजवीर शर्मा सहित नरेश कुमार, कमलेश शर्मा, बलबीर सिंह और चमन लाल ने बताया कि सड़कों को पक्का करने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, लेकिन काम निर्धारित गति से आगे नहीं बढ़ रहा। गर्मियों में डूंगाघाट-बनाड़-गागल-शिकोर सड़क को पक्का करने की योजना थी, लेकिन दो किलोमीटर तक काम होने के बाद इसे रोक दिया गया। बताया जा रहा है कि तारकोल के दाम बढ़ने से निर्माण कार्य प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
ग्रामीणों के अनुसार, सड़कें पक्की न होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी झेलनी पड़ रही है। टेंडर होने और बार-बार आश्वासन मिलने के बावजूद काम पूरा नहीं होने से लोगों की उम्मीदें टूटने लगी हैं। उन्होंने विभाग से दोनों सड़कों का निर्माण कार्य जल्द शुरू कर पूरा करने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए तो उन्हें जनहित याचिका दायर करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता प्रमोद आर्य ने बताया कि डूंगा घाट-बागथन सड़क के तीन किलोमीटर और बनाड़ से गागल-शिकोर के बीच दो किलोमीटर सड़क को पक्का किया जाना था। तारकोल के दाम बढ़ने के कारण काम प्रभावित हुआ। उन्होंने कहा कि सड़क को पक्का करने के लिए ठेकेदार को शीघ्र काम शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद