फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   vikas ki baat sirmaur

Sirmour News: सिरमौर की मंडियों की बदलेगी सूरत, अदरक-लहसुन के लिए बनेगा सीए स्टोर

Thu, 22 Oct 2026 12:57 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
vikas ki baat sirmaur
राज्य कृषि विपणन बोर्ड प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप पठानिया व अन्य सब्जी मंडी पांवटा साहिब का निरीक्षण
विकास की बात
विज्ञापन


कृषि मंडियों में आधुनिक ग्रेडिंग मशीनों से लेकर डिजिटल मार्केटिंग तक की तैयारी
नाहन और राजगढ़ मंडियां ई-नाम पोर्टल से जुड़ीं, जर्जर भवनों का होगा जीर्णोद्धार और मंडियों में सुधरेंगी मूलभूत सुविधाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सिरमौर की कृषि मंडियों में बुनियादी सुविधाओं से लेकर आधुनिक तकनीक तक बड़े बदलाव की तैयारी है। जिले में अदरक और लहसुन के सुरक्षित भंडारण के लिए सीए स्टोर बनाया जाएगा, जबकि टमाटर की छंटाई और पैकेजिंग को बेहतर बनाने के लिए ग्रेडिंग सिस्टम अपग्रेड होगा। नाहन और राजगढ़ कृषि मंडियों को ई-नाम पोर्टल से जोड़ दिया गया है। इसके अलावा मंडियों के जर्जर भवनों का जीर्णोद्धार, प्रांगण को पक्का करने, शेड निर्माण और पेयजल सुविधाओं में सुधार की योजना है। इन विकास कार्यों का उद्देश्य किसानों को फसल बेचने के लिए बेहतर व्यवस्था उपलब्ध करवाना और उनकी उपज को गुणवत्ता के अनुरूप उचित दाम दिलाने में मदद करना है।
राज्य कृषि विपणन बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सब्जी मंडी सहित जिले की कृषि उपज मंडियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंडियों में उपलब्ध सुविधाओं और कृषि विपणन व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि जिले की मंडियों की दशा और दिशा सुधारने के लिए जल्द कार्य शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश की मंडियों में इन दिनों टमाटर की आवक अधिक होने के कारण ग्रेडिंग और पैकेजिंग में दिक्कतें सामने आ रही हैं। इसे देखते हुए मंडियों में आधुनिक ग्रेडिंग मशीनें स्थापित करने की तैयारी है। कुलदीप सिंह पठानिया ने बताया कि मशीनों से टमाटर की गुणवत्ता के आधार पर छंटाई आसान होगी। इससे किसानों को अपनी उपज की बेहतर पैकेजिंग करने और बड़े बाजारों में गुणवत्ता के अनुरूप दाम हासिल करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अदरक-लहसुन के भंडारण को मिलेगी सुविधा
सिरमौर में अदरक और लहसुन की अच्छी पैदावार होती है, लेकिन उचित भंडारण व्यवस्था नहीं होने से किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए बाहरी राज्यों का रुख करना पड़ता है। इस समस्या को दूर करने के लिए जिले में नियंत्रित वातावरण वाले (सीए) स्टोर का निर्माण किया जाएगा। इससे किसानों को फसल सुरक्षित रखने और बाजार की परिस्थितियों के अनुसार बिक्री की योजना बनाने में सुविधा मिलने की उम्मीद है।
कृषि उपज के विपणन को डिजिटल माध्यम से बढ़ावा देने के लिए नाहन और राजगढ़ कृषि मंडियों को ई-नाम पोर्टल से एकीकृत कर दिया गया है। इससे किसानों को देश की अन्य मंडियों से जुड़ने और अपनी उपज के विपणन के लिए व्यापक विकल्प उपलब्ध कराने की दिशा में मदद मिलेगी।

पक्के प्रांगण, शेड और पेयजल सुविधाओं पर भी जोर
मंडियों में केवल आधुनिक तकनीक ही नहीं, बल्कि बुनियादी सुविधाओं को भी बेहतर बनाने की तैयारी है। मंडी प्रांगण को पक्का करने, शेड निर्माण, पेयजल व्यवस्था सुधारने और जर्जर भवनों के जीर्णोद्धार के कार्य किए जाएंगे। कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि मंडियों का आधारभूत ढांचा मजबूत करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि किसानों को फसल बेचने के दौरान बेहतर सुविधाएं मिल सकें।---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed