{"_id":"6ad86566e1540f954d000b28","slug":"video-effigy-of-ravana-was-burnt-after-midnight-at-the-khirnibagh-ramlila-2026-10-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: खिरनीबाग रामलीला में अहिरावण और रावण वध का मंचन, आधी रात के बाद हुआ पुतला दहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: खिरनीबाग रामलीला में अहिरावण और रावण वध का मंचन, आधी रात के बाद हुआ पुतला दहन
शाहजहांपुर में विजयदशमी पर्व पर मंगलवार को खिरनीबाग रामलीला मैदान में अहिरावण और रावण वध की लीला का मंचन किया गया। विभीषण की सलाह पर श्रीराम का बाण लंकेश की नाभि में लगते ही अमृत सूखने पर वह धराशायी हो जाता है। इसके बाद रावण और मेघनाद के पुतले जलाए गए। श्रद्धालुओं ने श्रीराम के जयकारे लगाए। रावण के अंत के साथ ही अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश दिया गया। इसके बाद आतिशबाजी का प्रदर्शन किया गया। आधी रात के बाद विभीषण ने सबसे पहले मेघनाद के पुतले को जलाया। इसके बाद रावण के पुतले को आग दी गई। पुतले जलते ही पूरा वातावरण जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इससे पहले वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कलाकारों को सम्मानित किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।