Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   SDM reviews preparations for Lavi Fair, assigns responsibilities to officials

वीडियो: लवी मेले की तैयारियों को लेकर एसडीएम ने की समीक्षा, अधिकारियों को सौंपीं जिम्मेदारियां

Sat, 07 Nov 2026 03:56 PM IST
Krishan Singh Krishan Singh
Updated Sat, 07 Nov 2026 03:56 PM IST
SDM reviews preparations for Lavi Fair, assigns responsibilities to officials
अंतरराष्ट्रीय लवी मेला के सफल आयोजन को लेकर शनिवार को उपमंडलाधिकारी एवं मेला समिति के सचिव हर्ष अमरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, कानून-व्यवस्था, आवास, यातायात, पेयजल, बिजली और स्वच्छता सहित मेले से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा कर अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। एसडीएम ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय लवी मेला 11 से 14 नवंबर तक रामपुर बुशहर में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ समय रहते तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए पदम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर परिसर में बैरिकेडिंग और बैठने की व्यवस्था की जिम्मेदारी सहायक आयुक्त (विकास) एवं खंड विकास अधिकारी रामपुर अंकुश कुमार को सौंपी गई है। वहीं, मेला मैदान में उद्घाटन और समापन समारोह के दौरान बैठने की व्यवस्था, मंच की सजावट का जिम्मा नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी और बागवानी विभाग के विषय विशेषज्ञ को दिया गया है। मेले में आने वाले सांस्कृतिक दलों और अतिथियों के ठहरने के लिए अलग दल गठित किया गया है। यह दल आवासीय सुविधाओं का आकलन करने के साथ भवनों में पेयजल, बिजली और स्वच्छता की व्यवस्था सुनिश्चित करेगा। इसके अलावा रामपुर में चौबीसों घंटे नियंत्रण कक्ष स्थापित करने और आवास आवंटन का रिकॉर्ड रखने के निर्देश दिए गए हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सहायक आयुक्त (राजस्व) एवं तहसीलदार रामपुर योगेश कुमार को प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं, सांस्कृतिक दलों के आवास आरक्षण, प्रवेश पास, निमंत्रण पत्र, दूरभाष व्यवस्था और उनके वितरण के लिए अलग-अलग अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय पर पूरी की जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि मेले के आयोजन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में नायब तहसीलदार सराहन प्रेम सिंह नेगी, सहायक अभियंता जल शक्ति विभाग बीरबल मोदी, सहायक अभियंता विद्युत विभाग राजेश मुखिया, सहायक अभियंता नगर परिषद अनिल गौतम, थाना प्रभारी रामपुर रमेश नेगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

वीडियो: मलबे में दबे सपने, सिड्डू से जिंदा रखी ममता देवी की उम्मीद

07 Nov 2026

पीलीभीत: सड़क किनारे मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

07 Nov 2026

कानपुर: महाराजपुर में चलते ट्रक से निकला टायर, फिर लुढ़कता हुआ बस से टकरा पहिया

07 Nov 2026

त्योहारों को लेकर अमृतसर पुलिस अलर्ट

07 Nov 2026

फतेहाबाद में अनाज मंडी में 10 लाख क्विंटल धान की आवक, तीन दिन बंद रहेगी खरीद

07 Nov 2026
विज्ञापन

कानपुर: शुक्लागंज के स्कूलों में छाई दीवाली की रौनक, रंग-बिरंगी रंगोलियों के साथ गूंजी पटाखों की आवाज

07 Nov 2026

कानपुर: शुक्लागंज में त्योहारों की भीड़ के बीच सड़कों पर उतरे एसपी और एएसपी

07 Nov 2026
विज्ञापन

कानपुर: घाटमपुर में डेढ़ करोड़ की तालाब भूमि भूमाफिया के चंगुल से आजाद

07 Nov 2026

उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल का राजसी शृंगार, भस्म आरती में गूंजे जय श्री महाकाल के जयकारे

07 Nov 2026

पानीपत फ्लाईओवर पर तेल से भरा टैंकर पलटा, मची अफरा-तफरी, कई किलोमीटर लंबा जाम

07 Nov 2026

जींद: अस्पताल में मरीज की पिटाई पर भड़के डिप्टी स्पीकर, सीएमओ से बोले- अस्पताल बंद कर थाना या अखाड़ा बनवा दो

07 Nov 2026

वीडियो: भीमताल में युवा महोत्सव में कलाकारों ने दी सुंदर प्रस्तुति

06 Nov 2026

VIDEO: चंपावत में धनतेरस पर चमके बाजार: जिलेभर में हुआ 15 करोड़ रुपये का बंपर कारोबार

06 Nov 2026

धनतेरस पर उमड़ी भीड़ से चरमराई यातायात व्यवस्था, हर मार्ग पर रेंगते रहे वाहन

06 Nov 2026

वाराणसी: शिक्षक एमएलसी चुनाव में जीत के बाद क्या बोले लाल बिहारी यादव?

06 Nov 2026

Video: धनतेरस पर सराफा कारोबारियों की हुई चांदी, खूब खनका बर्तन बाजार

06 Nov 2026

Video: धनतेरस पर जमकर बरसे 'दाम', बाजारों में लगा भारी 'जाम'

06 Nov 2026

VIDEO: शुरू होने से पहले ही सिमटने लगा पशु मेला!, घोड़ा-घोड़ी खरीद कर लौटने लगे व्यापारी

06 Nov 2026

VIDEO: बटेश्वर मेले में घोड़ी की मौत, खुले में पड़ा है शव; बीमार पशुओं के इलाज को व्यापारी किसान परेशान

06 Nov 2026

सुल्तानपुर: मंत्री ओपी राजभर के काफिले की स्कॉर्ट एसयूवी ट्रैक्टर के कल्टीवेटर से टकराई, बचे पुलिसकर्मी

06 Nov 2026

VIDEO: बुद्ध प्रतिमा चोरी के दूसरे दिन गरमाई सियासत, राज्यसभा सांसद सुमन पहुंचे; पुलिस-प्रशासन पर उठाए सवाल

06 Nov 2026

VIDEO: महिला कबड्डी में बीएसए कॉलेज की टीम बनी उपविजेता

06 Nov 2026

हनी चौधरी हत्याकांड, मुख्य आरोपी मुठभेड़ के बाद दबोचा गया

06 Nov 2026

मुजफ्फरनगर: महर्षि वाल्मीकि और महाराणा प्रताप चौक के नामकरण को हरी झंडी, बोर्ड बैठक में नोकझोंक

06 Nov 2026

दीपावली पर सजाने के लिए बाजार में झालर और बिजली की लड़ियों की बिक्री

06 Nov 2026

मेरठ: सरधना चर्च में कृपाओं की माता के महोत्सव का आयोजन, धर्मगुरुओं ने दिया प्रेम का संदेश

06 Nov 2026

मध्य प्रदेश: मुरैना में भाजपा के संभागीय कार्यालय का उद्घाटन, स्वामित्व योजना के कार्यक्रम में भी पहुंचे सीएम

06 Nov 2026

लड़कियों की सब जूनियर वर्ग में पंचकूला की टीम ने सिरसा की टीम को 5-1 से हराया

06 Nov 2026

एशियन गेम पदक विजेता रोहित यादव का हुआ अभिनंदन, VIDEO

06 Nov 2026

रोडवेज बस में टकराकर पलटा कोयला लदा ट्रेलर, VIDEO

06 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed