Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   plantation in kinnour

Rampur Bushahar News: जानी पंचायत के युलो में रोपे जा रहे देवदार सहित एक हजार पौधे

Sat, 07 Nov 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
सर्वांगीण कृषि समाधान संस्था, वन विभाग और ग्रामीणों ने संभाली पर्यावरण संरक्षण की कमान
विज्ञापन


पौधों की देखरेख के लिए रखे जाएंगे पर्यावरण मित्र

संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला (किन्नौर)। पर्यावरण संरक्षण और वन संपदा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निचार विकास खंड की जानी पंचायत के युलो में विशेष पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। सर्वांगीण कृषि समाधान संस्था, वन विभाग और स्थानीय ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से वन विभाग की सी-37 एक हेक्टेयर वन भूमि पर एक हजार पौधे रोपने का लक्ष्य रखा गया है।
पिछले तीन दिनों से चल रहे इस अभियान के तहत अब तक करीब 350 पौधे रोपे जा चुके हैं। अभियान में देवदार, चुल्ली और बैमी के पौधे लगाए जा रहे हैं। पौधरोपण में जानी पंचायत के प्रतिनिधियों के साथ स्थानीय ग्रामीण, युवक मंडल और महिला मंडल भी बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन


अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने के साथ पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से मजबूत करना है। इसके अलावा चुल्ली और बैमी जैसी प्रजातियों के पौधों को लगाने से वन्य जीवों के लिए प्राकृतिक खाद्य संसाधन विकसित करने और लोगों की नकदी फसलों को जंगली जानवरों से होने वाले नुकसान को कम करने में भी मदद मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वांगीण कृषि समाधान संस्था ने रोपे गए पौधों की सुरक्षा और नियमित देखरेख के लिए पर्यावरण मित्र नियुक्त करने का निर्णय लिया है, ताकि पौधों को सुरक्षित रखकर उनके बेहतर विकास को सुनिश्चित किया जा सके। यह पौधरोपण अभियान 11 नवंबर को संपन्न होगा। कार्यवाहक वन खंड अधिकारी छोल्तू राजेंद्र सिंह ने भी अभियान के तहत किए जा रहे पौधरोपण की जानकारी दी। जानी पंचायत प्रधान शशि कला नेगी ने विभाग और संस्था का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed