{"_id":"6aef193dccf1cfbf860544af","slug":"meeting-by-dc-kinnour-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-174444-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: शिक्षण संस्थानों को तंबाकू मुक्त बनाने के लिए कोटपा अधिनियम सख्ती से करें लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: शिक्षण संस्थानों को तंबाकू मुक्त बनाने के लिए कोटपा अधिनियम सख्ती से करें लागू
विज्ञापन
उपायुक्त ने अधिकारियों के साथ की बैठक, उड़नदस्ते गठित करने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। उपायुक्त किन्नौर सोनाक्षी सिंह तोमर ने शनिवार को उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में तंबाकू मुक्त युवा अभियान के तहत आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कोटपा अधिनियम, 2003 को जिले के सभी शिक्षण संस्थानों में सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों को तंबाकू मुक्त बनाने के साथ युवाओं को तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना आवश्यक है, ताकि स्वस्थ समाज का निर्माण किया जा सके। उन्होंने सरकारी कार्यालयों के परिसरों को भी तंबाकू मुक्त बनाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जागरूकता गतिविधियां आयोजित करने का आह्वान किया। उपायुक्त ने कहा कि विशेष रूप से जनजातीय जिला किन्नौर के युवाओं को सकारात्मक एवं रचनात्मक गतिविधियों के प्रति प्रेरित किया जाना चाहिए। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को तंबाकू सेवन के दुष्परिणामों से अवगत करवाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अभियान के दौरान उड़नदस्ते गठित करने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक का संचालन जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सुधीर सिंह नेगी ने किया। उन्होंने अभियान के तहत आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों की जानकारी भी उपायुक्त को दी।
इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी जय कुमार गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।