{"_id":"6aef1d6f5cd3cefa7a0416e7","slug":"meeting-in-rampur-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-174412-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: किन्नौर के स्कूलों और पंचायतों में लगेंगे आधार अपडेशन व डीबीटी सीडिंग के शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: किन्नौर के स्कूलों और पंचायतों में लगेंगे आधार अपडेशन व डीबीटी सीडिंग के शिविर
विज्ञापन
बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को घरद्वार पर मिलेगी आधार अपडेट करने की सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिले में विद्यार्थियों और अन्य पात्र लाभार्थियों को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुचारु रूप से उपलब्ध करवाने के लिए सभी स्कूलों और पंचायतों में आधार अपडेशन तथा बैंक खातों की डीबीटी सीडिंग के विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए बैंक और डाक विभाग का सहयोग लिया जाएगा।
इस संबंध में उपायुक्त एवं जिला दंडाधिकारी सोनाक्षी सिंह तोमर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक की गई। बैठक में विद्यार्थियों की प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से आधार अपडेशन और बैंक खातों को आधार व प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) से जोड़ने की स्थिति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने कहा कि विशेष शिविरों में आधार अपडेट करने और बैंक खातों की सीडिंग से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया जाएगा, ताकि पात्र विद्यार्थियों और अन्य लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं की राशि प्राप्त करने में परेशानी न हो। उन्होंने निर्देश दिए कि बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को आधार अपडेशन व बैंक सीडिंग की सुविधा घरद्वार पर उपलब्ध करवाई जाए, ताकि उन्हें इन कार्यों के लिए कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। साथ ही विशेष शिविरों की जानकारी सोशल मीडिया और अन्य प्रचार माध्यमों से आम जनता तक पहुंचाने के निर्देश दिए, जिससे अधिक से अधिक पात्र लोग इनका लाभ उठा सकें।
सोनाक्षी सिंह तोमर ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि आधार अपडेशन या बैंक खाते की सीडिंग न होने के कारण कोई भी पात्र विद्यार्थी अथवा लाभार्थी सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए।
विज्ञापन
बैठक में एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना के परियोजना अधिकारी घनश्याम दास, उच्च शिक्षा विभाग के निदेशक कुलदीप डोगरा, कल्याण विभाग के अधिकारी, अग्रणी जिला प्रबंधक और आधार ऑपरेटर उपस्थित रहे।