Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   inspection of shops

Rampur Bushahar News: नेरवा में प्रशासन की औचक दबिश, मिठाई विक्रेताओं को चेतावनी

Sat, 07 Nov 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
खामियां मिलने पर लगेगा भारी जुर्माना, रसोई की साफ-सफाई और खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांची
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा (रोहड़ू)। दीपावली के त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों में मिलावट और गंदगी के जरिये लोगों की सेहत से खिलवाड़ रोकने के लिए स्थानीय प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। शनिवार को प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने नेरवा बाजार में दुकानों, ढाबों और मिठाई विक्रेताओं के यहां औचक निरीक्षण कर खाद्य सुरक्षा एवं सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।

तहसीलदार नेरवा कुश कुमार, थाना प्रभारी राम लाल शर्मा और स्वास्थ्य विभाग की हेल्थ सुपरवाइजर ने स्वयं निरीक्षण की कमान संभाली। स्वयंसेवी संस्था सेल्फ एजुकेट फॉर वॉलंटियरिज्म अवेयरनेस और नव युवक मंडल जोथरेऊ ने त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों में मिलावट और बाजार में गंदगी की आशंका जताते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान टीम ने ढाबों और होटलों की रसोई में पहुंचकर बर्तनों की साफ-सफाई, पेयजल की गुणवत्ता और खाद्य सामग्री के रखरखाव की जांच की। मिठाई की दुकानों में खुले में रखी मिठाइयों और पकवानों पर अधिकारियों ने कड़ी आपत्ति जताई तथा इन्हें तत्काल ढककर रखने के निर्देश दिए। प्रशासन ने व्यापारियों को चेतावनी दी कि मुनाफे के लिए लोगों की सेहत से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुसार कर्मचारियों को एप्रन, टोपी और दस्ताने पहनने, ताजा खाद्य सामग्री इस्तेमाल करने तथा सूखे और गीले कचरे का अलग-अलग निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वहीं, इस्तेमाल किए गए तेल को नालियों में बहाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि निरीक्षण अभियान आगे भी जारी रहेगा। भविष्य में किसी दुकान पर गंदगी या खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी पाई गई तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ जुर्माने सहित कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उधर, जागरूक युवाओं और स्वयंसेवियों ने भी हर माह बाजार की निगरानी कर सफाई एवं खाद्य सुरक्षा व्यवस्था की जमीनी रिपोर्ट प्रशासन को सौंपने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed