{"_id":"677e79f50ffef5f51c00b4f4","slug":"chaupal-apple-garden-rohru-shimla-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-127939-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: तेज हुआ बगीचों में काट-छांट का काम, फरवरी तक करना होगा पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: तेज हुआ बगीचों में काट-छांट का काम, फरवरी तक करना होगा पूरा
शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 11:42 PM IST
Link Copied
संवाद न्यूज एजेंसी रोहड़ू। हिमपात से पहले बागवानों ने सेब के बगीचों में काट-छांट का काम तेजी से शुरू कर दिया है। समय पर काट-छांट पूरा न होने से अगली पैदावार की गुणवत्ता के प्रभावित होने की संभावना रहती है। विशेषज्ञों ने कहा कि बागवान फरवरी के अंत तक बगीचों में प्रूनिंग का कार्य पूरा करें। पतझड़ के बाद सेब के बगीचों में हर साल काट-छांट का कार्य शुरू हो जाता है। इस बार अभी तक पर्याप्त बर्फ न पड़ने के कारण बागवानों में सेब के पौधों की काट-छांट का काम निपटाने में ढील चल रही है। सेब की काट-छांट को फलों की गुणवत्ता बनाए रखने और अच्छी पैदावार के लिए जरूरी माना जाता है। पहले कई बार समय पर काट-छांट का कार्य पूरा न होने से हिमपात के दौरान सेब के पौधों को भारी नुकसान हो चुका है। इस बार खास हिमपात नहीं हुआ, लेकिन अब समय निकलता जा रहा है, इसलिए बागवानों ने काट-छांट के काम को शुरू कर दिया है। प्रशिक्षित व्यक्ति से करवाएं कटिंग
बागवानी विशेषज्ञ डाॅ. नरेंद्र कायथ का कहना है कि सेब के बगीचों में काट-छांट का कार्य हर साल हिमपात से पहले पूरा किया जाना चाहिए। फरवरी के बाद काट-छांट नहीं की जा सकती है। उन्होंने बागवानों को सलाह दी है कि सेब की कटिंग का कार्य प्रशिक्षित व्यक्ति से करवाएं। काट-छांट के दौरान पौधे की सिधाई और सही दिशा के साथ-साथ अच्छी पैदावार का पूरा ध्यान रखना होगा। उन्होंने सलाह दी है कि पौधे की टहनियों को काटने के के बाद घाव पर अच्छी तरह पेस्ट लगाएं। टूटी टहनियों के स्थान पर नई टहनी तैयार करने के लिए कटिंग के दौरान ध्यान रखे, ताकि पौधे को कैंकर से बचाया जा सके। सेब के पौधे में कटे भाग पर साथ साथ पेस्ट लगाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।