फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Bus routes exist only on paper in Kotkhai; buses are missing from the roads

कोटखाई में कागजों पर बस रूट, सड़कों पर बसों का अभाव : बरागटा

Thu, 24 Sep 2026 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
कोटखाई क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पर भाजपा नेता चेतन बरागटा ने सवाल उठाए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू।
कोटखाई क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पर भाजपा नेता चेतन बरागटा ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने दावा किया कि हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की कई बसें निर्धारित समय पर नहीं चल रही हैं। इससे स्कूली बच्चों और आम जनता को परेशानी हो रही है। बरागटा ने न्यू बस स्टैंड कोटखाई से संचालित विभिन्न रूटों की समयसारिणी सार्वजनिक की। उन्होंने रामनगर पंचायत के दौरे के बाद स्थानीय लोगों की शिकायतों पर यह जानकारी जुटाई। समयसारिणी के अनुसार कोटखाई से बाघी, खनेटी, देवरीघाट और रियोघाटी जैसे कई रूटों पर बसें चलनी चाहिए। हालांकि, कोटखाई से थरोला, शिमला से टिक्कर और कोटखाई से क्यारी रूटों पर भी सेवा अनियमित है। कई बसें समय पर नहीं पहुंचतीं। कुछ जगह पर सेवा कई दिनों तक बाधित रहती है। बस सेवा की अनियमितता से स्कूली और कॉलेज विद्यार्थियों को दिक्कतें आ रही हैं। मरीजों, कर्मचारियों और रोजाना सफर करने वाले लोगों को भी परेशानी होती है। उन्हें निजी वाहनों या अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ता है। बरागटा ने हिमाचल पथ परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक से नियमित निगरानी की मांग की है। उन्होंने कहा कि कागजों में दर्ज बस रूट तभी जनता के लिए उपयोगी होंगे, जब बसें वास्तव में सड़कों पर नियमित रूप से चलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed