फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विधायक के फार्महाउस में दरिंदगी: फेसबुक पर जिस महिला से सीआरपीएफ कर्मी की दोस्ती, उसी ने युवती को मिलने को कहा

Fri, 25 Sep 2026 12:46 PM IST
Akash Dubey डॉ. बृजेश कुमार सिंह, मुरादाबाद
डॉ. बृजेश कुमार सिंह, मुरादाबाद Published by: Akash Dubey Updated Fri, 25 Sep 2026 12:46 PM IST
सार

हसनपुर में विधायक के फार्म हाउस पर हरियाणा की युवती से सामूहिक दुष्कर्म हुआ। सीआरपीएफ हेड कांस्टेबल मोहित ने फेसबुक से दोस्ती कर घटना को अंजाम दिया। दरोगा संजय तोमर व पुलिसकर्मी भी इसमें शामिल थे।

विज्ञापन
CRPF Head Constable befriends young woman on Facebook
अमरोहा सामूहिक दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

अमरोहा के फार्म हाउस में हुए सामूहिक दुष्कर्म में शामिल दिल्ली में तैनात मुजफ्फरनगर के सौरंग निवासी सीआरपीएफ हेड कांस्टेबल मोहित ने फेसबुक के जरिये युवती से दोस्ती गांठी थी। जिस फेसबुक अकाउंट पर भावना नाम की युवती से दोस्ती हुई थी वह मोहित ही चला रहा था। इस अकाउंट पर दिया गया नंबर मोहित के पास मिला। 

CRPF Head Constable befriends young woman on Facebook
हसनपुर में युवती के साथ दरिंदगी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


घटना के बाद पुलिस की जांच में यह खुलासा हुआ है। हरियाणा के फतेहाबाद की रहने वाली युवती ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि फेसबुक पर उसकी दोस्ती भावना नाम की महिला से लगभग एक साल पहले हुई थी। दोनों एक दूसरे से कभी मिले नहीं थे। दोनों के बीच पिछले काफी समय से बातचीत नहीं हुई थी। इधर बीच में भावना ने ही युवती को मोहित से मिलने के लिए कहा था। युवती से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि फेसबुक अकाउंट बंद है।

CRPF Head Constable befriends young woman on Facebook
दुष्कर्म केस के आरोपी दरोगा संजय तोमर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

अकाउंट पर जो नंबर दिया गया है सर्विलांस में उसकी लोकेशन अमरोहा में मिली। इसके बाद जांच में पाया गया कि मोहित ही उस नंबर को चला रहा है। युवती से पूछताछ में पता चला कि उसके पिता का निधन हो गया है। वह हरियाणा में एक निजी कंपनी में काम करती है। पुलिस जांच में पता चला कि सीआरपीएफ के हेड कांस्टेबल व इंस्पेक्टर और पुलिस के दरोगा व सिपाही सब बागपत, मेरठ, मुजफ्फनगर व अलवर के आसपास के रहने वाले हैं। इन सभी की पहले से जान पहचान है। इसी आधार पर मोहित अमरोहा में तैनात अपने परिचित दरोगा के जरिये हसनपुर में उत्तराखंड के खानपुर के निर्दलीय विधायक उमेश शर्मा के फार्म हाउस पर कॉटेजनुमा कमरा लेने में साथियों के साथ सफल हो गया। कमरा लेने में गृह मंत्रालय के अधिकारी होने का रौब जमाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
CRPF Head Constable befriends young woman on Facebook
थाने में हसनपुर दुष्कर्म केस के आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

112 नंबर पर डायल कर युवती ने दी घटना की जानकारी
मंगलवार की आधी रात बाद युवती ने 112 नंबर पर कॉल कर आपबीती सुनाई थी। सूचना मिलते ही 112 नंबर से कंट्रोल रूम और एसपी के सीयूजी नंबर पर घटना की जानकारी दी गई। इसके बाद हरकत में आते हुए रजबपुर व हसनपुर थाने की पुलिस रात में लगभग डेढ़ बजे फार्म हाउस पर पहुंच गई थी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे। फिर प्रारंभिक पूछताछ के बाद चारों आरोपियों व युवती को पुलिस फार्म हाउस से साथ ले आई। 

विज्ञापन
CRPF Head Constable befriends young woman on Facebook
विधायक का फार्म हाउस। यहां युवती से दरिंदगी हुई थी - फोटो : संवाद

विवेचना में और भी पुलिसकर्मी आ सकते हैं कार्रवाई के दायरे में
सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है। जांच में पीड़िता का मेडिकल, घटनास्थल से जुटाए जाने वाले साक्ष्य और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य अहम कड़ी माने जा रहे हैं। पुलिस आरोपियों और पीड़िता की घटना के समय की लोकेशन तथा उनके बीच हुई बातचीत और संपर्क की भी जांच कर रही है। इसके साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों के संपर्क में घटना से पहले या बाद में कौन-कौन से पुलिसकर्मी अथवा अन्य लोग रहे। एसपी लखन सिंह यादव ने बताया कि जांच के दौरान यदि किसी की भूमिका संदिग्ध पाई जाती है तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed