{"_id":"6b09577dc4f6134d1806d401","slug":"video-dharampur-students-sujata-vijay-bharti-state-level-elc-quiz-competition-2026-11-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी: क्विज प्रतियोगिता में धर्मपुर की दो छात्राओं ने हासिल किया दूसरा स्थान, एसडीएम ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: क्विज प्रतियोगिता में धर्मपुर की दो छात्राओं ने हासिल किया दूसरा स्थान, एसडीएम ने किया सम्मानित
जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी (क्विज) प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल कर धर्मपुर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली दो छात्राओं सुजाता ठाकुर और विजय भारती शर्मा को एसडीएम धर्मपुर जोगिंदर पटियाल ने प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। दोनों छात्राओं का चयन अब आगामी राज्य स्तरीय निर्वाचन साक्षरता क्लब (ELC) प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इसमें वे 32-धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगी।
सम्मान समारोह के दौरान एसडीएम जोगिंदर पटियाल ने दोनों छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की ऐसी उपलब्धियां अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणा बनती हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों छात्राएं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन कर अपने क्षेत्र, विद्यालय और परिवार का नाम रोशन करेंगी।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित सुजाता ठाकुर राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर की छात्रा हैं, जबकि विजय भारती शर्मा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मढ़ी में पढ़ती हैं। दोनों ने जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से दोनों शिक्षण संस्थानों और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विद्यार्थियों को निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति किया जा रहा जागरूक
निर्वाचन साक्षरता क्लब (ELC) के माध्यम से विद्यार्थियों को निर्वाचन प्रक्रिया, लोकतांत्रिक व्यवस्था, मतदान के अधिकार और जिम्मेदार नागरिक की भूमिका के प्रति जागरूक किया जाता है। ऐसी प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों की समझ विकसित करने के साथ सामान्य ज्ञान और बौद्धिक क्षमता को बढ़ावा देना भी है।
इस अवसर पर राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर के प्राचार्य विवेकानंद शर्मा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मढ़ी के अध्यापक मनोज शर्मा, बनेहरड़ी स्कूल के पीईटी चंचल ठाकुर, अखिल गुप्ता (जेओए-आईटी) और मोनिका कुमारी (डेटा एंट्री ऑपरेटर) भी उपस्थित रहे। सभी ने छात्राओं की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उन्हें आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।