Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Format of the Hussainiwala retreat ceremony changed following 'Operation Sindoor'

ऑपरेशन सिंदूर के बाद बदला हुसैनीवाला रिट्रीट सेरेमनी का स्वरूप

Fri, 27 Nov 2026 09:29 AM IST
Nivedita Nivedita
Updated Fri, 27 Nov 2026 09:29 AM IST
Format of the Hussainiwala retreat ceremony changed following 'Operation Sindoor'
ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय हुसैनीवाला बॉर्डर पर बीएसएफ और पाक रेंजर्स के बीच होने वाली रिट्रीट सेरेमनी का स्वरूप बदला हुआ नजर आता है।  दोनों देशों के बीच तनाव के दौरान यह समारोह बंद कर दिया गया था। दोबारा शुरू होने के बाद रिट्रीट सेरेमनी स्थल पर जीरो लाइन के बीच खड़ी की गई बैरिकेडिंग हटाई नहीं गई है। अब बीएसएफ और पाक रेंजर्स अपनी-अपनी सीमा में रहकर परेड करते हैं और झंडा उतारने की रस्म अदा करते हैं। ऑपरेशन सिंदूर से पहले रिट्रीट सेरेमनी के दौरान बैरिकेड हटाए जाते थे और दोनों देशों के जवान एक-दूसरे की सीमा में प्रवेश कर झंडा उतारने की रस्म निभाते थे। बीएसएफ के जवान पाकिस्तानी सीमा में जाकर वहां के झंडे को सलामी देकर उतारते थे, जबकि पाक रेंजर्स भारतीय सीमा में प्रवेश कर इसी तरह की रस्म अदा करते थे। लेकिन अब जीरो लाइन पर बैरिकेडिंग की दीवार खड़ी रहने के कारण दोनों देशों के जवान अपनी-अपनी सीमा में रहकर ही परेड और झंडा उतारने की रस्म पूरी करते हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद बदली व्यवस्था  ऑपरेशन सिंदूर के बाद बदली व्यवस्था को करीब 18 महीने होने जा रहे हैं, लेकिन जीरो लाइन पर बनी बैरिकेडिंग अब तक नहीं हटाई गई है। इससे दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण संबंधों का असर सीमा पर होने वाली पारंपरिक रिट्रीट सेरेमनी में भी दिखाई दे रहा है। दोनों देशों के बीच तनाव का असर व्यापारिक और परिवहन संबंधों पर भी पड़ा है। भारत-पाकिस्तान के बीच व्यापार बंद है। वहीं, जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान ने दोनों देशों के बीच चलने वाली समझौता एक्सप्रेस ट्रेन को 9 अगस्त 2019 से बंद कर रखा है। सीमा पर बदली रिट्रीट सेरेमनी की व्यवस्था दोनों देशों के बीच जारी तनाव की स्थिति को दर्शाती है। जीरो लाइन से बैरिकेड हटाने की मांग हुसैनीवाला भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी देखने आने वाले दर्शकों का कहना है कि जीरो लाइन पर लगी बैरिकेड की दीवार हटाई जानी चाहिए, ताकि दोनों देशों की परेड पहले की तरह साफ दिखाई दे सके। दर्शकों के मुताबिक ऑपरेशन सिंदूर से पहले जिस तरह भारत और पाकिस्तान के जवानों के बीच जोशपूर्ण परेड होती थी, वैसा माहौल दोबारा बनाया जाना चाहिए। दोनों तरफ की गैलरी में बैठे लोगों को एक-दूसरे की परेड देखने का पूरा अवसर मिलना चाहिए। परेड के दौरान दर्शक जवानों को जोरदार कदमताल और जोशीले अंदाज में परेड करने के लिए उत्साहित करते हैं। यह दृश्य पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र होता है। बैरिकेड के कारण परेड का रोमांच कम हो जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेले में 1008 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

26 Nov 2026

VIDEO: आगरा में किसानों का हंगामा, कमिश्नरी में प्रवेश नहीं देने से सड़क पर धरना; माल रोड पर दो किमी जाम

26 Nov 2026

मेरठ: कोशिश सामाजिक संगठन के सदस्यों ने दी श्रद्धांजलि

26 Nov 2026

मेरठ: धन सिंह कोतवाल के जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर जलाए दीप

26 Nov 2026

ओरछा पहुंचे दिग्विजय सिंह: पूर्व सीएम ने पत्नी संग की रामराजा सरकार की पूजा, मंदिर में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए

26 Nov 2026
विज्ञापन

जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय में क्वार्टर फाइनल खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

26 Nov 2026

शुक्लागंज: नाली बंद कर पड़ोसी ने रोका रास्ता, जलभराव से लोग बेहाल

26 Nov 2026
विज्ञापन

शुक्लागंज: चार महीने से बंद स्कूल में चोरी, हैंडपंप तक उखाड़ ले गए

26 Nov 2026

Bijnor: ओमकुमार का चुनाव रद्द: बसपा से शुरू हुआ राजनीतिक सफर

26 Nov 2026

दमोह: एक महीने पहले लाठी-तलवार से हमला, वृद्ध की मौत; बेटे ने पड़ोसियों पर लगाया हत्या का आरोप

26 Nov 2026

एनएमएमएस परीक्षा 29 को, पांच केंद्रों पर बैठेंगे 1255 विद्यार्थी

26 Nov 2026

फार्मा सेक्टर में धूल-मिट्टी से छुटकारा दिलाएगी स्वचालित डी-डस्टिंग टनल

26 Nov 2026

32 ठेका कर्मचारियों की बहाली की मांग, जीटीबी अस्पताल के बाहर प्रदर्शन

26 Nov 2026

पीएम नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदाबेन मोदी सादाबाद में वैवाहिक समारोह में हुईं शामिल

26 Nov 2026

मानकों की अनदेखी पर वाहन स्क्रैपिंग सेंटर सील, जांच में मिलीं गंभीर खामियां

26 Nov 2026

सासनी में मैक्स-ऑटो टक्कर, तीन की मृत्यु, हाथरस डीएम-एसपी यह बोले

26 Nov 2026

बैकुंठ चतुर्दशी मेला: ढोल-दमाऊं की थाप और पारंपरिक लोकधुनों के बीच शिव-पार्वती विवाह का मंचन

26 Nov 2026

VIDEO: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जसोदाबेन ने किए श्री दाऊजी महाराज के दर्शन

26 Nov 2026

VIDEO: तीन रात प्रभावित रहेगा रेल यातायात, मेट्रो गर्डर रखने के लिए लिया ब्लाॅक; इन ट्रेनों के संचालन पर पड़ेगा असर

26 Nov 2026

कानपुर: 17 मिनट में 32 लाख के मोबाइल चोरी, एक चोर गिरफ्तार, पुलिस ने किया घटना का खुलासा

26 Nov 2026

एक भैंस की कीमत में खड़ा हो सकता है 20 बकरियों का फार्म, पशुपालन में बदल रहा कमाई का गणित

26 Nov 2026

करनाल में तीन दिन तक मिलेगी गोहाना की जलेबी और जींद की मशरूम जलेबी का स्वाद

26 Nov 2026

हरदा: तेज रफ्तार कार गहरी पुलिया के नीचे गिरी, डायल 112 ने मोबाइल टॉर्च की रोशनी में बचाई पांच युवकों की जान

26 Nov 2026

गाजीपुर: मौनी बाबा धाम के मेले में तीसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, दुकानों पर रही भीड़

26 Nov 2026

समरसता संकल्प यात्रा का भव्य स्वागत, संत रविदास के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

26 Nov 2026

आम्रपाली एक्सप्रेस के सामने कूदे युवक-युवती, दोनों की मौत

26 Nov 2026

स्पेशल डिटेक्टिव युनिट कैथल द्वारा अवैध असला सहित आरोपी काबू, 315 बोर देसी कट्टा व एक कारतूस बरामद

26 Nov 2026

ज्वेलरी एग्जीबिशनों पर उठे सवाल, स्थानीय सराफा कारोबारियों ने जांच और कार्रवाई की मांग की; VIDEO

26 Nov 2026

खेलों के मैदान में छात्राओं ने दिखाया दम, रस्साकशी से लेकर ऊंची कूद तक में लिया हिस्सा; VIDEO

26 Nov 2026

मेरठ बुलेटिन: मेरठ की बड़ी खबरें | यूपी की राजनीति | यूपी बड़ी खबरें | अमर उजाला

26 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed