{"_id":"6b098b54b17677a9b30abe05","slug":"man-dies-after-falling-from-a-danga-raised-platformledge-at-kalkhar-chowk-mandi-news-c-90-1-ssml1045-223275-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: कलखर चौक पर डंगे से गिरकर व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: कलखर चौक पर डंगे से गिरकर व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
बस का इंतजार करते समय हुआ हादसा, धूप सेंकने के लिए सड़क किनारे डंगे पर बैठे थे गोविंद राम
संवाद न्यूज एजेंसी
बलद्वाड़ा (मंडी)। सरकाघाट उपमंडल की ग्राम पंचायत गुमहु के कलखर चौक पर शुक्रवार को डंगे से गिरने से 57 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान गोविंद राम पुत्र स्वर्गीय जोधू राम निवासी गांव बैरा तहसील सरकाघाट के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार गोविंद राम शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे कलखर चौक पर बस का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान वह धूप सेंकने के लिए सड़क किनारे बने डंगे पर बैठ गए। अचानक संतुलन बिगड़ने से वह करीब 20 फीट नीचे जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला और निजी वाहन से अस्पताल ले जाने के लिए रवाना हुए। बीच रास्ते में एंबुलेंस की मदद से उन्हें रिवालसर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। उधर, एसपी विनोद कुमार ने बताया कि मौत के सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होंगे।