{"_id":"6b08725b10572b9375000e77","slug":"video-quarter-final-sports-competitions-organized-at-jay-prakash-narayan-sarvodaya-balika-vidyalaya-2026-11-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय में क्वार्टर फाइनल खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय में क्वार्टर फाइनल खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन
गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्रांतर्गत जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय, निड़ौरी में गुरुवार को ग्रुप-सी के अंतर्गत क्वार्टर फाइनल खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। यह मुकाबला जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय, बेवर मैनपुरी और जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय, निड़ौरी मसूरी गाजियाबाद की टीमों के बीच खेला गया। खेलों का शुभारम्भ मुख्य अतिथि मंडलीय उपनिदेशक, मेरठ मंडल की सुनीता यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रधानाचार्या वन्दना यादव ने मुख्य अतिथि को पौधा भेंट कर उनका स्वागत व सम्मान किया। इस दौरान विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल रेफरी की भूमिका पीएम जवाहर नवोदय विद्यालय, अमीरपुर बड़ायला गाजियाबाद के शारीरिक शिक्षकों राहुल कुमार व पूनम ने निभाई। जूनियर वर्ग की जयप्रकाश नारायण सर्वोदय की कक्षा 7 की छात्रा जिया ने 100 मी० रेस, व कक्षा 8 की छात्रा माही 200 मी० रेस तथा 400 मी० रेस में कक्षा 8 की राधिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं सीनियर वर्ग की 100 मी० रेस में कक्षा 11 की छात्रा ईशा व 200 मी० रेस में कक्षा 10 की छात्रा खुशी तथा सीनियर वर्ग में 400 मी० रेस में कक्षा 10 की सुहानी ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, सीनियर वर्ग में जैवलिन थ्रो में कक्षा 9 की छात्रा प्रतिभा यादव, बेवर, मैनपुरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि, जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय निडौरी की सीनियर वर्ग की कबड्डी टीम विजेता रही। वहीं, वॉलीबॉल की सीनियर वर्ग टीम ने जीत हासिल की। प्रतियोगिता का समापन जिला समाज कल्याण अधिकारी, गाजियाबाद संदीप चौधरी द्वारा विजेताओं को पुरस्कार वितरित कर किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।