फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   VIDEO : Minister Rajesh Dharmani appeal to cooperative societies

VIDEO : अपनी कार्यप्रणाली में प्रोफेशनलिज्म और पारदर्शिता लाएं सहकारी सभाएं: राजेश धर्माणी

Fri, 25 Oct 2024 08:02 PM IST
Ankesh Dogra अंकेश डोगरा
Updated Fri, 25 Oct 2024 08:02 PM IST
VIDEO : Minister Rajesh Dharmani appeal to cooperative societies
नगर एवं ग्राम नियोजन (टीसीपी), आवास और तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा है कि आज के दौर में सहकारी सभाएं ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और समाज के सभी वर्गों के उत्थान में जमीनी स्तर पर बहुत बड़ी भूमिका अदा कर सकती हैं। इसके लिए उन्हें अपनी कार्यप्रणाली में प्रोफेशनलिज्म, पारदर्शिता और सबको साथ जोड़ने की भावना को आत्मसात करने के साथ साथ अपनी गतिविधियों का विस्तार करना होगा। शुक्रवार को नादौन के धनेटा क्षेत्र के गांव भदरूं में हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विकास संघ (हिमकोफैड) शिमला द्वारा ‘सहकारिता से समृद्धि’ विषय पर आयोजित एक दिवसीय जिला स्तरीय सहकारी शिक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए राजेश धर्माणी ने कहा कि सहकारी सभाओं को केवल राशन की बिक्री तक ही सीमित रहने के बजाय अन्य गतिविधियों में भी संभावनाएं तलाश करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कई स्वयं सहायता समूह, किसान, बागवान और अन्य लोग अच्छे उत्पाद तैयार करते हैं, लेकिन इन्हें बाजार नहीं मिल पाता है। सहकारी सभाओं को इन उत्पादों की मार्केटिंग के लिए आगे आना चाहिए। बागवानी विभाग की एचपीशिवा परियोजना में भी सहकारी सभाओं के लिए अच्छी संभावनाएं हैं। कॉमन सर्विस सेंटरों और सोलर प्रोजेक्टों के संचालन, ग्रामीण क्षेत्रों में खाली जमीन पर कोआपरेटिव फार्मिंग में भी प्रयास किए जा सकते हैं। राजेश धर्माणी ने कहा कि सहकारी सभाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए प्रदेश सरकार कई कदम उठा रही है। सरकार ने सहकारी सभाओं को एपीएमसी की फीस में छूट प्रदान की है, जिससे कई सभाओं की आय में अच्छी बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश सरकार स्थानीय स्तर पर कई सार्वजनिक सेवाओं को सहकारी सभाओं को सौंपने पर भी विचार कर रही है। उन्होंने सहकारिता विभाग को सभी सहकारी सभाओं के समस्त लेखा-जोखा को आनलाइन करने के लिए वेबसाइट विकसित करने का सुझाव भी दिया। उन्होंने कहा कि इससे सहकारी सभाओं की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आएगी तथा लोगों में उनके प्रति भरोसा कायम होगा। इस अवसर पर क्षेत्रीय सहकारी प्रबंध संस्थान चंडीगढ़ के अधिकारी सुनील कुमार, सहकारी सभाओं की सहायक रजिस्ट्रार वीना भाटिया, राज्य सहकारी बैंक के निदेशक डॉ जगदीश शर्मा और सेवानिवृत्त शिक्षा उपनिदेशक जगदीश कौशल ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रतिभागियों को सहकारिता क्षेत्र के विभिन्न पहलुओं, प्रक्रियाओं और भविष्य की संभावनाओं की विस्तृत जानकारी दी। इससे पहले, हिमकोफैड के निदेशक संतोष कुमार शर्मा ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों तथा सभी सहकार बंधुओं का स्वागत किया तथा संघ की गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में हिमकोफैड के सीईओ गौरव जरियाल, अन्य अधिकारी, स्थानीय पंचायत जनप्रतिनिधि, कांग्रेस के पदाधिकारी, सहकारी सभाओं के पदाधिकारी और सचिव उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आगाज, प्रदेश के मुक्केबाजों ने दिखाया पंच का दम

25 Oct 2024

VIDEO : BHU के वार्षिकोत्सव स्पंदन को लेकर छात्रों का धरना, डीन को ज्ञापन, अधिकारी बोले- नवंबर में जारी होगा नोटिफिकेशन

25 Oct 2024

VIDEO : जामिया मिल्लिया इस्लामिया को मिले नए कुलपति, प्रोफेसर महजर आसिफ ने संभाला पदभार

25 Oct 2024

VIDEO : पिथौरागढ़ कलक्ट्रेट के बाहर ग्रामीणों का प्रदर्शन, कहा- साहब, मलबा डालने पर रोक लगा दो

25 Oct 2024

VIDEO : गाजीपुर कलेक्ट्रेट परिसर में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का प्रदर्शन, भेजा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन

25 Oct 2024
विज्ञापन

VIDEO : मझवां विधानसभा के लिए भाजपा प्रत्याशी सुचिस्मिता ने किया नामांकन, समर्थक भी रहे मौजूद

25 Oct 2024

VIDEO : अंबेडकरनगर: कटेहरी सीट पर धर्मराज निषाद ने दाखिल किया नामांकन, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव रहे मौजूद

25 Oct 2024
विज्ञापन

VIDEO : आरोपी भाजपा नेता ने पीड़ित को धमकाया, बोला-मुकदमों से कुछ नही होने वाला

25 Oct 2024

VIDEO : भाजपा ने अनुजेश यादव को क्यों दिया टिकट, अखिलेश यादव का पहला बयान आया सामने; जानें क्या कहा

25 Oct 2024

VIDEO : विद्युत उप संस्थान पर किसान यूनियन का धरना शुरू, जानें क्या हैं मांगें

25 Oct 2024

VIDEO : असीम अरुण बोले- सबका साथ, सबका विकास...ये नारा ही दिलाएगा करहल उपचुनाव में जीत

25 Oct 2024

VIDEO : आगरा बैराज का रास्ता होगा साफ...नगर निगम में ये प्रस्ताव हुआ पास, विधायक ने भी किया समर्थन

25 Oct 2024

VIDEO : करहल उपचुनाव...मंत्री जयवीर सिंह ने कहा मान्य पक्ष से है प्रत्याशी, होगी बड़ी जीत

25 Oct 2024

VIDEO : बाजार में आई नई झालर, रंग बिरंगी रोशनी के साथ आ रही पटाखों की आवाज, देखें वीडियो

25 Oct 2024

VIDEO : करहल उपचुनाव... मुलायम की समधन पूर्व विधायक उर्मिला यादव बोलीं- रिश्तों से ऊपर है पार्टी

25 Oct 2024

VIDEO : फरीदाबाद के बीके चौक गोल चक्कर पर लग रहा माता गुजरी का स्टैच्यू, देखें वीडियो

25 Oct 2024

VIDEO : जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरेंद्र कुमार चौधरी का स्वागत, नेशनल कांफ्रेंस मुख्यालय में उमड़ी भीड़

25 Oct 2024

VIDEO : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने दिल्ली में निर्माणाधीन हिमाचल निकेतन के कार्य का निरीक्षण किया

25 Oct 2024

VIDEO : मुंबई से आये युवक ने की खुदखुशी, मौके पर मातम, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

25 Oct 2024

VIDEO : पानी की टंकी पर चढ़े एक छात्र और छात्रा, नीचे पुलिस-प्रशासन के फूले हाथ पांव

25 Oct 2024

VIDEO : चिन्यालीसौड़ में महाविद्यालय भवन की छत पर चढ़े छात्र, चुनाव कराए जाने की मांग पर अड़े

25 Oct 2024

VIDEO : हरोली क्षेत्र के खड्ड गांव में हुए सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज आया सामने

25 Oct 2024

VIDEO : Hamirpur Fire…स्कूल में लगी भीषण आग, अभिलेखों और फर्नीचर समेत सारा सामान जलकर राख, संचालक ने लगाया ये आरोप

25 Oct 2024

VIDEO : फिर छत पर चढ़े छात्र...भारी फोर्स तैनात, शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना

25 Oct 2024

VIDEO : डायमंड में कुंदन पोलकी और इंडोनेशिया की स्टर्लिंग ज्वैलरी की धूम, खूब बिक रहे चांदी के सिक्के

25 Oct 2024

VIDEO : बल्लभगढ़ में अधिवक्ताओं ने खोला मोर्चा, तहसीलदार पर कार्रवाई नहीं होने पर दी चेतावनी

25 Oct 2024

VIDEO : आगरा नगर निगम के सदन का अधिवेशन हुआ शुरू, इन प्रस्तावों पर शुरू हुई चर्चा

25 Oct 2024

VIDEO : हमीरपुर में पंचायतीराज विभाग की योजनाओं पर समीक्षा बैठक में हुआ मंथन

VIDEO : चंडीगढ़-अंबाला हाईवे जाम, किसानों ने लालड़ू में दिया धरना

25 Oct 2024

VIDEO : हमीरपुर में अंडर-14 राज्य स्तरीय एथलेटिक मीट शुरू, 12 जिलों से 267 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed