{"_id":"6a9dc74a0051cf50740ff784","slug":"didwin-secured-a-spot-in-the-kabaddi-final-by-defeating-ladraur-54-19-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-207450-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: कबड्डी में डिडवीं ने लदरौर को 54-19 से हराकर फाइनल में बनाई जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: कबड्डी में डिडवीं ने लदरौर को 54-19 से हराकर फाइनल में बनाई जगह
Mon, 07 Sep 2026 01:34 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 07 Sep 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लदरौर में अंडर-19 लड़कों के वर्ग में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता मे
जाहू/बिझड़ी(हमीरपुर)। छह शिक्षा खंडों में आयोजित अंडर-19 छात्र खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को सेमीफाइनल और क्वार्टर फाइनल मुकाबले हुए।
प्रतियोगिता में 128 स्कूलों के 1708 छात्र खिलाड़ियों ने कबड्डी, बैडमिंटन और वॉलीबाल में दमखम दिखा रहे। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लदरौर में चल रही प्रतियोगिता के कबड्डी सेमीफाइनल में डिडवीं ने मेजबान लदरौर को 54-19 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
दूसरा सेमीफाइनल जाहू और भोरंज के बीच खेला जाएगा। वॉलीबाल में साई विजन पब्लिक स्कूल भरेड़ी ने भुक्कड़ को 2-0 और पट्टा ने बाहन्वीं को 2-1 से हराया। क्वार्टर फाइनल में महल ने जाहू को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
बैडमिंटन में बाहन्वीं ने भुक्कड़, पट्टा ने मुंड़खर और आर्यन पब्लिक स्कूल भोटा ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मैड को हराया। जंगलबैरी स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता का जिला हमीरपुर के स्कूली क्रीड़ा संघठन अध्यक्ष एवं उपनिदेशक उच्च विभाग देशराज डोगरा और सहायक जिला शारीरिक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शर्मा ने निरीक्षण किया।
सभी व्यवस्थाएं सही पाई गईं। बैडमिंटन के सेमीफाइनल में बीड़ बगहेड़ा ने भलेठ और सुजानपुर ने चबूतरा को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में बीड़ बगहेड़ा और सुजानपुर आमने-सामने होंगे। वहीं, कबड्डी के फाइनल में पटलांदर ने चबूतरा को हराकर खिताब जीता।
शिक्षा खंड बिझड़ी के तहत रैली जजरी स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता के वॉलीबाल क्वार्टर फाइनल में बिझड़ी ने हिम गुरुकुल बड़सर और झिरालड़ी ने घंगोटा को हराया। बैडमिंटन में न्यू ब्राइट सन मैहरे ने गारली और धंगोटा ने कुल्हेड़ा को पराजित किया।
वहीं, कबड्डी में महारल ने नीलम पब्लिक स्कूल बिझड़ी और भोटा ने पीपीआईएसएस बणी को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। कुठेड़ा और कांगू स्कूल में भी खिलाड़ियों के बीच कड़े मुकाबले हुए।