{"_id":"6a9e34a257a51b9c950b858f","slug":"video-hamirpur-didwin-school-kabaddi-final-ladraur-54-19-2026-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: कबड्डी के फाइनल में पहुंचा डिडवीं स्कूल, लदरौर को 54-19 से दी करारी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: कबड्डी के फाइनल में पहुंचा डिडवीं स्कूल, लदरौर को 54-19 से दी करारी शिकस्त
Ankesh Dogra
Updated Mon, 07 Sep 2026 09:20 AM IST
Link Copied
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लदरौर में चल रही अंडर-19 वर्ग की लड़कों की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को खिलाड़ियों के बीच कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। कबड्डी में डिडवीं स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली।
कबड्डी का पहला सेमीफाइनल मुकाबला राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लदरौर और डिडवीं स्कूल के बीच खेला गया। शुरुआत से ही डिडवीं के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल दिखाया और लगातार अंक जुटाते हुए लदरौर की टीम पर दबाव बनाए रखा। डिडवीं ने बेहतरीन तालमेल और मजबूत डिफेंस के दम पर मुकाबला 54-19 के विशाल अंतर से अपने नाम किया। इस जीत के साथ डिडवीं स्कूल ने कबड्डी के फाइनल में प्रवेश कर लिया। इससे पहले डिडवीं की टीम ने खरवाड़ स्कूल को 36-28 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।
कबड्डी के दूसरे सेमीफाइनल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाहू और भोरंज के खिलाड़ियों के बीच मुकाबला होना है। वहीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लदरौर ने मैड़ स्कूल को कड़े मुकाबले में 32-29 से हराकर जीत दर्ज की।
वॉलीबाल में भी खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। साई विजन पब्लिक स्कूल भरेड़ी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुक्कड़ को सीधे 2-0 से पराजित किया। वहीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा के खिलाड़ियों ने बाहन्वीं स्कूल को 2-1 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
वॉलीबाल के पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला महल और जाहू की टीमें आमने-सामने हुईं। महल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जाहू को 2-1 से शिकस्त दी और सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की।
बैडमिंटन में भी कई मुकाबले खेले गए। बाहन्वीं स्कूल ने भुक्कड़ को, पट्टा स्कूल ने मुंड़खर को तथा आर्यन पब्लिक स्कूल भोटा ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मैड़ को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ी पूरे जोश और उत्साह के साथ हिस्सा ले रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।