फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Patients distressed by shortage of anti-rabies vaccine at Medical College Hamirpur.

Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में एंटी रेबीज वैक्सीन की कमी से मरीज परेशान

Mon, 07 Sep 2026 01:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 07 Sep 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Patients distressed by shortage of anti-rabies vaccine at Medical College Hamirpur.
सुरजीत कुमार, निवासी हमीरपुर।
हमीरपुर। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर एवं अस्पताल में डॉग बाइट के मामलों में इस्तेमाल होने वाली एंटी रेबीज वैक्सीन (एआरवी) की कमी मरीजों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। वैक्सीन उपलब्ध न होने से मरीजों और तीमारदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

डॉग बाइट के बाद समय पर एंटी रेबीज वैक्सीन लगना बेहद जरूरी माना जाता है। ऐसे में अस्पताल में एआरवी उपलब्ध न होने से प्रभावित मरीजों को वैक्सीन के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। कई मरीजों को निजी स्तर पर वैक्सीन की व्यवस्था करनी पड़ रही है, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में रोजाना करीब 1500 मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। मरीजों से 10 रुपये पर्ची शुल्क लिया जाता है, इसके बावजूद अस्पताल में कई आवश्यक टीकों की कमी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल प्रशासन से एआरवी की नियमित एवं पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि डॉग बाइट के मरीजों को समय पर उपचार मिल सके।
लोगों का कहना है कि रेबीज जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए जरूरी वैक्सीन की उपलब्धता में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

-
अस्पताल में हर समय दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित होनी चाहिए। दवाइयां उपलब्ध नहीं होने के कारण मरीजों को निजी मेडिकल स्टोर से दवाइयों की खरीद करनी पड़ती है। अस्पताल प्रबंधन को इस ओर ध्यान देना चाहिए। -सतीश सूद, निवासी हमीरपुर
मेडिकल कॉलेज में कभी भी पर्याप्त दवाइयां नहीं मिलती हैं। कभी बीपी तो कभी शुगर की दवाइयों की कमी से मरीज परेशान होते हैं। अस्पताल प्रबंधन को दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करनी चाहिए। -सुरजीत कुमार, निवासी हमीरपुर


कोट
एआरवी का नया स्टॉक जल्द उपलब्ध हो जाएगा। समय-समय पर आवश्यक दवाइयों की खरीद की जाती है। -डॉ. देशराज शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर

सुरजीत कुमार, निवासी हमीरपुर।

सुरजीत कुमार, निवासी हमीरपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article