फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Sheohar road accident news youth died in accident today sheohar bihar news

हादसा कहें या हत्या? : सुप्रीम कोर्ट का आदेश नहीं हुआ लागू, सड़क पर खड़ी गाड़ी ने फिर ली जान; बिहार में घटना

Mon, 07 Sep 2026 07:01 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवहर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Mon, 07 Sep 2026 07:01 AM IST
सार

Bihar News : बिहार में रविवार की रात एक हादसे ने फिर दिखा दिया कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश राज्य में आकर निष्प्रभावी हो गया है। प्रभावी होता तो इस तरह एक युवक की जान नहीं जाती। पुलिस इसे हादसा कहेगी, लेकिन देखा जाए तो यह सरकारी लापरवाही में जान लेना है।

विज्ञापन
Sheohar road accident news youth died in accident today sheohar bihar news
सड़क पर इसी कंक्रीट मिक्सर से टकरा कर रात में युवक की हुई मौत। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

शिवहर के तरियानी थाना क्षेत्र के सुमहुती गांव में रविवार की रात भीषण सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक अभिजीत कुमार की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुमहुती निवासी दिनकर सहनी के पुत्र अभिजीत कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस हादसे ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश बिहार में लागू नहीं हो रहा है। उच्चतम न्यायालय ने सड़क पर पार्किंग नहीं होने को सुनिश्चित करने के लिए पिछले दिनों कड़ा आदेश दिया था। 

विज्ञापन


अंधेरे में कुछ नहीं दिखा, चेतावनी भी नहीं थी
अभिजीत कुमार मोटरसाइकिल से गुजर रहा था। उसी दौरान वह निर्माणाधीन सड़क पर खड़े सीमेंट मिक्सर वाहन की चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सड़क पर निर्माण कार्य चल रहा था, लेकिन रात के समय निर्माण स्थल पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। लोगों का आरोप है कि सड़क किनारे सीमेंट मिक्सर अंधेरे में खड़ा था। वाहन के आसपास पर्याप्त चेतावनी संकेत, बैरिकेडिंग, ड्रम या रिफ्लेक्टर की व्यवस्था नहीं की गई थी।
विज्ञापन


मिक्सर से टकराया, उसके पीछे एक टैंकर भी था
वाहन चालकों को सावधान करने के लिए निर्माण स्थल पर ‘कार्य प्रगति पर है’ या अन्य चेतावनी बोर्ड भी स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दे रहे थे। बताया गया कि मिक्सर वाहन के पीछे एक टैंकर भी लगा था, जिससे रात में सड़क की स्थिति और अधिक जोखिमपूर्ण हो गई थी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने निर्माण स्थल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही तरियानी थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके का जायजा लेते हुए हादसे की परिस्थितियों की जानकारी ली और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के वास्तविक कारणों के साथ-साथ निर्माण स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था की भी जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक का फाईंल फोटो

मृतक का फाइल फोटो

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed