{"_id":"6a9e2785f4f0b6402e0b61a7","slug":"marriage-hits-trouble-within-15-days-as-wife-leaves-home-over-honeymoon-dispute-2026-09-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: हनीमून पर क्यों नहीं ले गया पति? सुहागरात पर दुल्हन ने रखी ऐसी शर्त, अब टूटने की कगार पर शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: हनीमून पर क्यों नहीं ले गया पति? सुहागरात पर दुल्हन ने रखी ऐसी शर्त, अब टूटने की कगार पर शादी
Mon, 07 Sep 2026 08:25 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 07 Sep 2026 08:25 AM IST
सार
आगरा में शादी के महज 15 दिन बाद हनीमून पर न ले जाने की बात को लेकर नवविवाहिता पति से नाराज होकर मायके चली गई। पत्नी ससुराल लौटने को तैयार नहीं है और मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंच गया है, जहां सुलह की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
दुल्हन सांकेतिक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के पंचकुइयां में रहने वाले युवक की शादी महज 15 दिन में ही रिश्ता बिखरने की कगार पर पहुंच गई। नवविवाहिता हनीमून पर न ले जाने की बात से नाराज होकर मायके चली गई और अब कभी ससुराल न लौटने की जिद पर अड़ गई है।
विज्ञापन
शादी 2 दिसंबर 2025 को शाहगंज में रहने वाली युवती से हुई थी। पति ने परिवार परामर्श केंद्र में बुलाए जाने पर अपनी पीड़ा बयां की। बताया कि उसकी पत्नी हर छोटी-बड़ी बात के लिए पूरी तरह अपनी मां पर निर्भर है। घर में क्या बनेगा और कहां जाना है, यह सब वह अपनी माता की सलाह के अनुसार ही तय करती है। शादी के शुरुआती दिनों में जब वह उसे हनीमून पर नहीं ले जा सका, तो इसी बात को लेकर विवाद खड़ा कर दिया। कई बार फोन कर पत्नी को मनाने और वापस घर लाने का प्रयास किया लेकिन उसने हर बार साफ मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवारों की आपसी बातचीत के जरिये सुलह के प्रयास का भी कोई नतीजा नहीं निकला। मामला बढ़ते-बढ़ते परिवार परामर्श केंद्र तक आ गया। रविवार को इस केस की पहली सुनवाई हुई। हालांकि, पत्नी परामर्श केंद्र में उपस्थित नहीं हुई। वह पूरी तरह अलग होने की जिद पर अड़ी हुई है। अब केंद्र के काउंसलर ने दोनों पक्ष को अगली तारीख दी है। इसमें दोनों पक्षों को आमने-सामने बिठाकर काउंसिलिंग करने और मामले को सुलझाने का एक और प्रयास करने का निर्णय लिया गया है।