{"_id":"6af99e6544d3625d3a05aaa3","slug":"video-hrtc-special-buses-from-hamirpur-to-chandigarh-hoshiarpur-and-shimla-2026-11-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: दिवाली के बाद घर लौटने वालों को राहत, HRTC ने चंडीगढ़-होशियारपुर के लिए चलाईं विशेष बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: दिवाली के बाद घर लौटने वालों को राहत, HRTC ने चंडीगढ़-होशियारपुर के लिए चलाईं विशेष बसें
Ankesh Dogra
Updated Sun, 15 Nov 2026 05:28 PM IST
Link Copied
दिवाली और भैयादूज का त्योहार मनाने के बाद अब लोग अपने कार्यस्थलों की ओर लौटने लगे हैं। ऐसे में बसों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के हमीरपुर डिपो ने रविवार को विभिन्न रूटों पर छह विशेष बसों का संचालन किया।
निगम प्रबंधन की ओर से चंडीगढ़ के लिए तीन, होशियारपुर के लिए दो और शिमला के लिए एक विशेष बस चलाई गई। त्योहार मनाने के बाद वापस लौट रहे यात्रियों को इन बसों के संचालन से काफी राहत मिली। अतिरिक्त बसों की व्यवस्था होने से यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में सुविधा हुई।
त्योहारी सीजन के दौरान एचआरटीसी ने दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी सहित विभिन्न रूटों पर लोगों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए विशेष बसों की व्यवस्था की थी। अब त्योहार समाप्त होने के बाद यात्रियों की वापसी शुरू होने पर निगम की ओर से अतिरिक्त बसें चलाई जा रही हैं।
इसका उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करना और बसों में बढ़ती भीड़ के कारण होने वाली परेशानी को कम करना है।
एचआरटीसी हमीरपुर मंडल के मंडलीय प्रबंधक राजकुमार पाठक ने बताया कि निगम यात्रियों की सुविधा के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। यात्रियों की मांग और जरूरत के आधार पर विभिन्न रूटों पर विशेष बसें भेजी जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर विशेष बसों की संख्या में और बढ़ोतरी की जाएगी, ताकि यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।