{"_id":"6af94a8f54985896770bef56","slug":"army-soldier-akshay-kumar-mortal-remains-reach-ruthani-hamirpur-2026-11-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: गांव पहुंचा सेना के जवान अक्षय कुमार का पार्थिव शरीर, तीन दिसंबर को होनी थी शादी; घर में पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: गांव पहुंचा सेना के जवान अक्षय कुमार का पार्थिव शरीर, तीन दिसंबर को होनी थी शादी; घर में पसरा मातम
Sun, 15 Nov 2026 11:36 AM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, लदरौर (हमीरपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, लदरौर (हमीरपुर)।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Sun, 15 Nov 2026 11:36 AM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के रुठानी गांव के सेना के जवान अक्षय कुमार का पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। 26 वर्षीय अक्षय की आगामी तीन दिसंबर को शादी होनी तय थी और घर में तैयारियां चल रही थीं। प्रारंभिक तौर पर उनकी मौत का कारण हृदयघात माना जा रहा है।
विज्ञापन
रुठानी गांव के 26 वर्षीय जवान अक्षय कुमार का पार्थिव शरीर पहुंचा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। भोरंज थाना क्षेत्र के तहत गांव रुठानी के 26 वर्षीय सेना के जवान अक्षय कुमार का पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जवान के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्रवासी मौजूद रहे। इस दौरान सेना के जवान भी उपस्थित रहे। भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने भी गांव पहुंचकर जवान को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
तीन दिसंबर को होनी थी शादी
अक्षय कुमार के घर में इन दिनों शादी की तैयारियां चल रही थीं। आगामी तीन दिसंबर को उनकी शादी होनी तय थी। परिवार और रिश्तेदार बेटे के सिर पर सेहरा सजने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन अचानक उनकी मौत की खबर ने परिवार की सारी खुशियों को मातम में बदल दिया। जिस घर में कुछ दिनों बाद शादी की शहनाइयां गूंजनी थीं, वहां अब चीख-पुकार और दुख का माहौल है।
विज्ञापन
Trending Videos
उत्तराखंड के जोशीमठ में तैनात थे अक्षय
अक्षय कुमार भारतीय सेना में सेवाएं दे रहे थे और उत्तराखंड के जोशीमठ में तैनात थे। प्रारंभिक तौर पर उनकी मौत का कारण हृदयघात होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारण की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
2020 में सेना में हुए थे भर्ती
अक्षय कुमार 16 दिसंबर 2020 को भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। देशसेवा का जज्बा लेकर सेना में शामिल हुए अक्षय अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। उनके पिता राज कुमार कारोबारी हैं, जबकि माता सरोज कुमारी गृहिणी हैं। जवान की असमय मौत से माता-पिता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
अंतिम संस्कार की प्रक्रिया जारी
जवान का पार्थिव शरीर गांव पहुंचने के बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू की गई। बड़ी संख्या में लोग अपने वीर जवान को अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचे। अक्षय कुमार के निधन से न केवल परिवार, बल्कि पूरे भोरंज क्षेत्र में शोक का माहौल है।