{"_id":"6af941f1612abab58a0b2933","slug":"video-kapil-gautam-of-sitapur-did-wonders-made-a-green-generator-for-just-two-thousand-rupees-2026-11-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीतापुर के कपिल गौतम ने किया कमाल, महज दो हजार रुपये में बनाया ग्रीन जनरेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर के कपिल गौतम ने किया कमाल, महज दो हजार रुपये में बनाया ग्रीन जनरेटर
प्रतिभा किसी पहचान की मोहताज नहीं होती। इस बात को सीतापुर में खैराबाद क्षेत्र के माखूपुर निवासी कपिल गौतम ने सच कर दिखाया है। जे.एल.एम.डी.जे. इंटर कॉलेज से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण कर चुके कपिल ने महज दो हजार रुपये की लागत से ग्रीन जनरेटर का आविष्कार किया है। इस जनरेटर को उन्होंने प्राकृतिक आपदा के समय देश के सैनिकों के काम आने के उद्देश्य से तैयार किया है।
कपिल द्वारा तैयार ग्रीन जनरेटर की खासियत यह है कि इसका वजन महज डेढ़ से दो किलोग्राम है। बिजली आपूर्ति ठप होने की स्थिति में भी इससे मोबाइल, लैपटॉप चार्ज करने के साथ बल्ब जलाने जैसे जरूरी काम किए जा सकते हैं। इसे सूर्य के प्रकाश और बिजली दोनों माध्यमों से चार्ज किया जा सकता है। कम लागत, हल्का वजन और उपयोगिता इस आविष्कार को खास बनाती है।
कपिल गौतम अब अपने इस हुनर का प्रदर्शन राष्ट्रीय स्तर पर करने जा रहे हैं। 14 से 19 दिसंबर तक पुडुचेरी में आयोजित होने वाली 53वीं बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में वह सीतापुर की ओर से प्रतिभाग करेंगे। यहां वह अपने ग्रीन जनरेटर के मॉडल के जरिए अपनी वैज्ञानिक सोच और प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।