{"_id":"689c98d86ec58e23b80777dc","slug":"video-hamirpur-usha-birla-said-the-horror-of-partition-came-with-independence-2025-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: उषा बिरला बोलीं- स्वतंत्रता के साथ आई विभाजन की विभीषिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: उषा बिरला बोलीं- स्वतंत्रता के साथ आई विभाजन की विभीषिका
भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष उषा बिरला ने कहा कि 14 अगस्त 1947 केवल आज़ादी के सुनहरे अध्याय का दिन ही नहीं, बल्कि एक दर्दनाक त्रासदी का प्रतीक भी है। इस दिन हुए भारत के विभाजन ने लाखों परिवारों को अपने घर-आंगन, खेत-खलिहान और पुश्तैनी ज़मीन छोड़ने पर मजबूर कर दिया। यह केवल सीमाओं का बंटवारा नहीं, बल्कि दिलों का बंटवारा था। उन्होंने कहा कि इतिहास के पन्नों में दर्ज यह घटना हमें याद दिलाती है कि कैसे सांप्रदायिक हिंसा, अविश्वास और राजनीतिक निर्णयों ने करोड़ों लोगों को बेघर, बेसहारा और शरणार्थी बना दिया। लाखों निर्दोषों ने अपनी जान गंवाई, असंख्य बहन-बेटियों की इज़्ज़त लूटी गई और अनगिनत बच्चों का बचपन छिन गया। उषा बिरला ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 14 अगस्त को "विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस" के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया, ताकि आने वाली पीढ़ियां इस दर्दनाक इतिहास से सीख लें और देश में एकता, भाईचारा और अमन-चैन बनाए रखने का संकल्प लें। उन्होंने कहा, "आज हम उन सभी शहीदों, पीड़ितों और विस्थापितों को नमन करते हैं जिन्होंने विभाजन की पीड़ा सही, लेकिन अपने साहस और धैर्य से नए जीवन की शुरुआत की।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।