फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Last date for obtaining and renewing the Himcare card is September 30.

Hamirpur (Himachal) News: हिमकेयर कार्ड बनवाने और नवीनीकरण की अंतिम तिथि 30 सितंबर

Thu, 03 Sep 2026 01:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 03 Sep 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश सरकार की हिमकेयर स्वास्थ्य योजना के तहत नए कार्ड बनवाने और पुराने कार्ड का नवीनीकरण करवाने की अंतिम तिथि 30 सितंबर है। योजना के तहत पंजीकृत अस्पताल में भर्ती होने पर पात्र परिवार को एक वर्ष में पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतीश कुमार फोतेदार ने बताया कि अब हिमकेयर के नए कार्ड का पंजीकरण वर्ष में केवल मार्च, जून, सितंबर और दिसंबर में किया जाएगा। सितंबर माह के लिए पंजीकरण और नवीनीकरण की प्रक्रिया 30 सितंबर तक चलेगी। कार्ड की वैधता एक वर्ष होगी।
विज्ञापन

हिमकेयर कार्ड लोकमित्र केंद्र, कॉमन सर्विस सेंटर, साइबर कैफे अथवा आवेदक स्वयं हिमकेयर की वेबसाइट पर आवेदन करके बनवा सकता है। इसके लिए आधार कार्ड, राशन कार्ड, मोबाइल नंबर, लिखित वचन और श्रेणी प्रमाण पत्र सहित आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही निर्धारित प्रीमियम और 50 रुपये सेवा शुल्क का भुगतान करना होगा। बीपीएल परिवार, मनरेगा श्रमिक और पंजीकृत रेहड़ी-फड़ी वाले बिना प्रीमियम कार्ड बनवा सकते हैं। एकल नारी, 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग, दैनिक भोगी, संविदा, अंशकालिक और आउटसोर्स कर्मचारी 365 रुपये प्रीमियम देकर कार्ड बनवा सकते हैं।

अन्य पात्र लाभार्थियों के लिए प्रीमियम 1,000 रुपये निर्धारित है। सरकारी कर्मचारी, पेंशनर और उनके आश्रित परिवार के सदस्य इसमें शामिल नहीं हैं। योजना के तहत सामान्य एवं गंभीर बीमारियों का उपचार प्रदेश के पंजीकृत सरकारी अस्पतालों तथा डायलिसिस के लिए पंजीकृत निजी अस्पतालों में करवाया जा सकता है।
इसके अलावा पीजीआई चंडीगढ़ और एम्स बिलासपुर में भी हिमकेयर कार्ड से उपचार की सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed