{"_id":"6a9878e8443d586db50de9db","slug":"retaining-wall-and-railing-work-incomplete-at-oohal-chowk-journey-fraught-with-risk-due-to-potholes-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-206987-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: ऊहल चौक पर डंगे और रेलिंग का कार्य अधूरा, गड्ढों में जोखिमभरा हुआ सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: ऊहल चौक पर डंगे और रेलिंग का कार्य अधूरा, गड्ढों में जोखिमभरा हुआ सफर
Thu, 03 Sep 2026 12:58 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 03 Sep 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
ऊहल चौक के समीप डंगे और रेलिंग का अधूरा कार्य। संवाद
टौणी देवी (हमीरपुर)। निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग-03 पर ऊहल चौक के समीप सड़क सुरक्षा से जुड़े जरूरी कार्य अधूरे पड़े हैं। निर्माण कंपनी ने डंगे और रेलिंग लगाने का काम शुरू किया था, लेकिन करीब 100 मीटर हिस्से में कार्य अभी तक पूरा नहीं हुआ है।
सड़क के किनारे सुरक्षा इंतजाम अधूरे होने से स्थानीय लोगों और वाहन चालकों में हादसे की आशंका बनी हुई है। एनएच-03 निर्माण कंपनी ने करीब डेढ़ वर्ष पहले ऊहल चौक के पास सड़क कटिंग की थी।
इसके बाद डंगे और सुरक्षा रेलिंग लगाने का काम शुरू हुआ, लेकिन लंबे समय बाद भी बड़ा हिस्सा अधूरा पड़ा है। रेलिंग न होने से खासकर रात के समय वाहन चालकों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
वहीं, बारी मंदिर के समीप सड़क पर बने गड्ढे भी परेशानी का कारण बने हुए हैं। अचानक ब्रेक लगाने और वाहन का संतुलन संभालने में दिक्कत होती है। दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह स्थिति अधिक जोखिम भरी बनी हुई है।
स्थानीय लोगों ने एनएच-03 निर्माण कंपनी से ऊहल चौक के पास अधूरे डंगे और रेलिंग का कार्य जल्द पूरा करवाने की मांग की है।
-- --
सड़क निर्माण केवल टारिंग तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उसके साथ सुरक्षा के जरूरी इंतजाम भी पूरे किए जाने चाहिएं। अधूरा सुरक्षा कार्य और बारीं मंदिर के पास गड्ढे हादसे की आशंका को बढ़ा रहे हैं। -देशराज, निवासी थाना दरोगन
बरसात के दौरान ऊहल चौक पर मलबा गिरने का खतरा रहता है। निर्माण कंपनी यहां पर डंगें का निर्माण पूरा करे। अधूरे कार्य के चलते हर समय यहां पर दुर्घटनाओं की आशंका बनी है। -पाल सिंह, निवासी टौणी देवी
एनएच 03 निर्माण कंपनी को सड़क की गुणवत्ता का भी ध्यान रखना चाहिए। अभी से सड़क में गड्ढा बनना चिंता का विषय है। समय रहते इसकी मरम्मत होना बहुत जरूरी है। -अशोक कुमार, निवासी टौणी देवी
कोट
बरसात के बाद ऊहल चौक पर डंगे का काम पूरा कर लिया जाएगा। बारीं मंदिर पर खराब सड़क की समस्या भी जल्द हल होगी। -अंकित कुमार, हाइवे इंजीनियर, एनएच 03 निर्माण कंपनी