फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The title clash between Amroha and SVN Tarakwadi in volleyball will take place today.

Hamirpur (Himachal) News: वॉलीबाल में अमरोह और एसवीएन तरक्वाड़ी के बीच आज होगा खिताबी मुकाबला

Thu, 03 Sep 2026 12:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 03 Sep 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
The title clash between Amroha and SVN Tarakwadi in volleyball will take place today.
मुड़खर स्कूल में आयोजित अंडर 14 छात्र वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी के सेमीफाइनल मुकाब
जाहू/धनेटा/हमीरपुर। जिले के चार शिक्षा खंडों में आयोजित अंडर-14 खंड स्तरीय छात्र वर्ग खेलकूद प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन बुधवार को विभिन्न खेलों में कड़े मुकाबले हुए। भोरंज शिक्षा खंड की प्रतियोगिता मुंडखर स्कूल में हुई।
विज्ञापन

वालीबॉल में लक्ष्मी मेमोरियल पब्लिक स्कूल भोटी ने जाहू को 2-1 से हराया, जबकि एसवीएन तरक्वाड़ी ने लक्ष्मी मेमोरियल पब्लिक स्कूल भोटी को 2-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला अमरोह और एसवीएन तरक्वाड़ी के बीच होगा।
विज्ञापन

खो-खो के सेमीफाइनल में मेजबान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मुंडखर ने नव विभोर पब्लिक स्कूल सुलगवान को हराकर फाइनल में जगह बनाई। कबड्डी में शिशु निकेतन पब्लिक स्कूल दशमल ने लुद्दर महादेव स्कूल को 35-29 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा सेमीफाइनल हाई स्कूल नाहलवीं और नव विभोर पब्लिक स्कूल सुलगवान के बीच होगा। बैडमिंटन में धमरोल, जोल, बडैहर और नव विभोर पब्लिक स्कूल सुलगवान विजेता रहे।
वहीं, नादौन शिक्षा खंड की प्रतियोगिता चौडू स्कूल में हुई। कबड्डी में चौडू ने रंगड़ को 60-26 से हराया, जबकि खो-खो में बल्डूहक विजेता रहा। बिझड़ी शिक्षा खंड की प्रतियोगिता ब्याड़ में हुई।

इसी प्रकार वाॅलीबाल में बैरी और सेवन स्टार बणी ने फाइनल में जगह बनाई। खो-खो में रैली जजरी और कबड्डी में सलौणी स्कूल विजेता रहा।
टौणी देवी शिक्षा खंड की प्रतियोगिता स्वाहल स्कूल में हुई। कबड्डी में बोहणी, बैडमिंटन में परोल और खो-खो में समीरपुर स्कूल विजेता रहा। प्रारंभिक शिक्षा खेल अधिकारी अश्वनी ने बताया कि चारों शिक्षा खंडों की प्रतियोगिताओं का समापन एक साथ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed