{"_id":"6b082c50344c87995a0f2e05","slug":"video-hamirpur-dc-gandharva-rathore-visits-remote-panchayats-2026-11-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: डीसी गंधर्वा राठौड़ ने किया दूरदराज की पंचायतों का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: डीसी गंधर्वा राठौड़ ने किया दूरदराज की पंचायतों का दौरा
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने गुरुवार को जिला की दूरदराज ग्राम पंचायतों का दौरा करके महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों के साथ संवाद किया तथा इन समूहों की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने विकास खंड बमसन (टौणी देवी) की ग्राम पंचायत गवारडू में महिलाओं के लिए चलाए जा रहे टेलरिंग एंड कटिंग और बुटीक के प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण किया तथा प्रतिभागी महिलाओं के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे में महिलाओं से महत्वपूर्ण फीडबैक भी लिया। इसके बाद उपायुक्त ने विकास खंड बिझड़ी की ग्राम पंचायत ननावां में जाकर महिला स्वयं सहायता समूह के पौधारोपण अभियान का शुभारंभ भी किया। इस महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाएं विभिन्न किस्मों के औषधीय पौधे लगा रही हैं। इन पौधों में ब्रह्मी, सहजन, कैमोलिन और अन्य किस्मों के पौधे शामिल हैं। इस अवसर पर आयुष विभाग के चिकित्सक डॉ. पंकज कुमार, अन्य अधिकारी, औषधीय पौधों की नर्सरी तैयार करने वाले गोविंद सिंह और बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं भी उपस्थित थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।