{"_id":"6b08fef6d5af7f78a602b22f","slug":"senior-congress-leader-peerzada-mohammad-sayeed-passes-away-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीरजादा मोहम्मद सईद का निधन, 73 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीरजादा मोहम्मद सईद का निधन, 73 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस
Fri, 27 Nov 2026 09:24 AM IST
Akash Dubey
एजेंसी, श्रीनगर
एजेंसी, श्रीनगर
Published by: Akash Dubey
Updated Fri, 27 Nov 2026 09:24 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और अनंतनाग से विधायक पीरजादा मोहम्मद सईद का 73 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को उनके निधन की जानकारी दी।
विज्ञापन
पीरजादा मोहम्मद सईद जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस के एक प्रमुख चेहरे थे। वह प्रदेश कांग्रेस समिति के पूर्व अध्यक्ष के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके थे। उन्होंने गुरुवार रात जम्मू स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। उनका पार्थिव शरीर शुक्रवार सुबह उनके पैतृक गांव लाया गया। यह गांव अनंतनाग जिले में स्थित है, जहां सुबह-सुबह ही उनके अंतिम दर्शन के लिए लोग जुटने लगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अनंतनाग के विधायक और पूर्व मंत्री पीरज़ादा मोहम्मद सैयद के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। इस वरिष्ठ नेता को श्रद्धांजलि देते हुए, मुख्यमंत्री ने जनसेवा में उनके लंबे और शानदार करियर तथा जम्मू-कश्मीर के लोगों के कल्याण में उनके अमूल्य योगदान को याद किया। उन्होंने शोक संतप्त परिवार, मित्रों और समर्थकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। साथ ही, उन्होंने दिवंगत आत्मा के लिए जन्नत में सर्वोच्च स्थान की प्रार्थना की और उनके परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति और धैर्य प्रदान करने की कामना की।
विज्ञापन
