फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat: Various competitions to be held in schools from September 17 to October 17.

सोनीपत: 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक स्कूलों में होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं

Sun, 13 Sep 2026 05:34 PM IST
Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Sun, 13 Sep 2026 05:34 PM IST
Sonipat: Various competitions to be held in schools from September 17 to October 17.
सोनीपत। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने रविवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेसवार्ता कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में प्रदेश के स्कूलों में महीनेभर चलने वाले कार्यक्रमों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक स्कूलों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें भाषण और पेंटिंग प्रतियोगिताओं के साथ विद्यार्थियों के लिए कई अन्य कार्यक्रम भी होंगे। इसी कड़ी में 108 मीटर लंबी विशेष रंगोली भी तैयार की जाएगी। इसमें भारत माता का नक्शा प्रमुख आकर्षण रहेगा। रंगोली में प्लास्टिक या केमिकल का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। चावल, प्राकृतिक रंगों और अन्य प्राकृतिक सामग्री से इसे तैयार किया जाएगा। रंगोली के माध्यम से देश के अलग-अलग राज्यों की संस्कृति, खान-पान और विविधता को दर्शाने का प्रयास होगा। इसका उद्देश्य लोगों को ‘विविधता में एकता’ का संदेश देना है। शिक्षा मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि वह 25 वर्ष से देश की सेवा कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में देश सुरक्षा के दृष्टिकोण से लगातार मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को अब तक 34 देशों के सर्वोच्च सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है। जलभराव प्रभावित जमीन को सेम मुक्त करने का दावा प्रदेश में जलभराव की समस्या पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार इस दिशा में लगातार काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि रोहतक, झज्जर और सोनीपत के कई गांवों में जलभराव की समस्या से किसानों को राहत मिली है। एक चरण पूरा होने के बाद प्रदेश में सेम प्रभावित जमीन नहीं बचेगी। मुरथल विश्वविद्यालय मामले में रिपोर्ट मांगी दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल में छात्राओं की ओर से प्रोफेसर पर लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिकायत सरकार के संज्ञान में आई है और मामले की रिपोर्ट मंगाई गई है। उन्होंने कहा कि बेटियों को डरने की जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद मामले में कड़ा फैसला लिया जाएगा। शिक्षकों के पद खाली नहीं रहने देंगे प्रदेश के स्कूलों और कॉलेजों में शिक्षकों की कमी को लेकर मंत्री ने दावा किया कि किसी भी शिक्षण संस्थान में शिक्षकों के पद खाली नहीं रहने दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया पर काम किया जा रहा है। जिन शिक्षण संस्थानों के अपने भवन नहीं हैं, उनके लिए जमीन तलाशने का काम भी किया जा रहा है। स्कूल के सामने शराब ठेके पर भी बोले पानीपत के गढ़ी छाजू गांव में सरकारी स्कूल के सामने शराब ठेके और स्कूल की पानी की टंकी में शराब की खाली बोतलें मिलने के मामले पर मंत्री ने कहा कि यह मामला अब उनके संज्ञान में आया है। मामले की जानकारी लेकर उचित निर्णय लिया जाएगा। गैंगस्टरों पर कार्रवाई जारी हरियाणा के कारोबारियों को विदेशों में बैठे गैंगस्टरों की ओर से धमकियां दिए जाने के सवाल पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार ऐसे अपराधियों पर लगातार शिकंजा कस रही है। गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई जारी है और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान विधायक कृष्णा गहलावत, निखिल मदान, पवन खरखौदा, मेयर राजीव जैन, वरिष्ठ भाजपा नेता माई राम कौशिक व प्रदीप सांगवान, भाजपा जिला अध्यक्ष सोनीपत अशोक भारद्वाज व जिला मीडिया प्रभारी दिनेश अत्री भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

उत्तरकाशी: डीएम ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

13 Sep 2026

कानपुर: पनकी में पावर प्लांट प्रबंधन की लापरवाही, राख के बंधे का पानी सड़क पर उफनकर आया

13 Sep 2026

दीपपुर के जंगल में युवक की निर्मम हत्या, शव और बाइक को जलाया

13 Sep 2026

राजस्थान: बाड़मेर की खुली जेल से फरार हुआ हत्याकांड का सजायाफ्ता बंदी, हाजिरी में खुला राज

13 Sep 2026

बिलासपुर: एमएसपी ने बढ़ाई प्राकृतिक खेती की कमाई, करोट के चार भाइयों ने हल्दी-जिमीकंद से बढ़ाई आर्थिकी

13 Sep 2026
विज्ञापन

यशवंत की हत्या के तीन आरोपियों की तलाश तेज

13 Sep 2026

जानिए आईडीए के मंच से क्या बोले डॉ. प्रवीण कुमार

13 Sep 2026
विज्ञापन

मंडी: आर्थिक तंगी के बीच बच्चों के सपनों को पंख दे रही सुख शिक्षा योजना

13 Sep 2026

अमृतसर में दो पक्षों में फायरिंग, चार लोग घायल

13 Sep 2026

कानपुर: राजारामपुर में जन आरोग्य मेला, अस्पताल में लटका रहा ताला, परिसर में गंदगी का अंबार

13 Sep 2026

कन्नौज: जेसीबी से खुदाई के दौरान फटी पाइपलाइन, 10 फीट ऊंचे गैस के फव्वारे से मचा हड़कंप

13 Sep 2026

VIDEO: सीतापुर: आग लगने से 10 वर्षीय बच्चे की जलकर मौत, मां और बहन गंभीर रूप से झुलसी

13 Sep 2026

यमुनानगर में बारिश ने दिलाई उमस भरी गर्मी से राहत, मौसम हुआ सुहाना

13 Sep 2026

चित्रकूट: नगर परिषद में घुसा बाढ़ का पानी, धूप और पंखे के सहारे सुखाई जा रहीं फाइलें

13 Sep 2026

VIDEO: बाराबंकी: इंदिरा नहर पटरी पर खड़ी कार में मिला युवक का शव, लखनऊ का निवासी है मृतक युवक

13 Sep 2026

VIDEO: सरकारी राशन पर कोटेदार का डाका, 100 से अधिक कार्ड धारकों को नहीं मिला राशन, प्रदर्शन

13 Sep 2026

बरेली: मत्स्य पालकों को डराकर वसूली करने के दो आरोपी गिरफ्तार

13 Sep 2026

कपूरथला में घर में सोता रह गया परिवार, चोरों ने उड़ाए लाखों के गहने और नकदी

कांगड़ा: धर्मशाला के दाड़ी स्कूल में शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुई एनडीए परीक्षा, 192 अभ्यर्थी दे रहे परीक्षा

13 Sep 2026

औरैया: रामगंगा नहर किनारे टहलते समय आया मिर्गी का दौरा, डूबे युवक का 12 घंटे बाद मिला शव

13 Sep 2026

कुल्लू: मनाली में हस्तनिर्मित उत्पादों की धूम, पर्यटकों की पहली पसंद बने हिमाचली कारीगरों के सामान

13 Sep 2026

VIDEO: अंबेडकरनगर: पीआरडी जवान ने पीएम श्री विद्यालय के कमरे में फांसी लगाकर दी जान, अवकाश पर था साथी जवान

13 Sep 2026

VIDEO: डेहरास रोड पर नाले में गिरी तेज रफ्तार पिकअप, चालक की मौत

13 Sep 2026

शिमला: दुनिया के बड़े मंचों पर गूंजी पहाड़ की आवाज, 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ‘खूंटा’

13 Sep 2026

नूंह: राष्ट्रीय लोक अदालत में 17,505 मामलों का निपटारा

13 Sep 2026

बीवां में पेड़ से लटका मिला 30 वर्षीय युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

13 Sep 2026

VIDEO: चंद मिनटों में लकड़ी पर तस्वीर, सलमान खान ने की तारीफ; बीटेक पास धर्मेंद्र की कला का हर कोई मुरीद

13 Sep 2026

हांसी में खाटू श्याम के जागरण में गया परिवार, पीछे से मकान में लाखों की चोरी

13 Sep 2026

उज्जैन: भांग से सजे बाबा महाकाल, चांदी का मुकुट और मुंड माला से किया शृंगार; जय श्री महाकाल से गूंजा परिसर

13 Sep 2026

40 साल पुराने चकरोड विवाद पर प्रशासन की कार्रवाई, दो घंटे चली पैमाइश; VIDEO

13 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed