Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Sonipat: Farmers stage sit-in for compensation for 11 kanals of land; issue 15-day ultimatum.
{"_id":"6aa92e38b6c0a4ed93027c37","slug":"video-sonipat-farmers-stage-sit-in-for-compensation-for-11-kanals-of-land-issue-15-day-ultimatum-2026-09-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: 11 कनाल जमीन के मुआवजे के लिए किसानों का धरना, 15 दिन का अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: 11 कनाल जमीन के मुआवजे के लिए किसानों का धरना, 15 दिन का अल्टीमेटम
सोनीपत। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण रोहतक की ओर से जमीन का मुआवजा लंबे समय से जारी नहीं किए जाने के विरोध में गांव रायपुर में 12 किसान परिवारों ने मंगलवार को सांकेतिक धरना दिया। पूर्व सरपंच पंडित हरनारायण की अध्यक्षता में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक किसानों ने 11 कनाल पुश्तैनी जमीन पर टेंट लगाकर धरना दिया। इसमें परिवार की महिलाएं भी शामिल रही।
पूर्व सरपंच पंडित हरनारायण ने बताया कि साढ़े तीन वर्ष से अधिकारी किसानों को बार-बार तारीखें देकर टाल रहे हैं। एलएसी नंबर 125 और 132 के तहत करीब 11 कनाल जमीन का मुआवजा अब तक जारी नहीं किया गया है। किसानों ने विभाग के प्रशासक, कानूनगो और पटवारी को सात-आठ बार लिखित शिकायत दी, लेकिन समाधान नहीं हुआ। धरने के दौरान किसानों ने जमीन पर दोबारा कब्जा लेते हुए तारबंदी कर दी। किसानों ने कहा कि पूरा मुआवजा मिलने तक जमीन पर कोई काम नहीं होने दिया जाएगा। उनका कहना है कि इसी जमीन से सड़क का निर्माण किया जा चुका है। किसानों ने प्रशासन और ठेकेदार से पहले मुआवजा देने और इसके बाद ही निर्माण कार्य आगे बढ़ाने की मांग की।
15 दिन का दिया अल्टीमेटम
सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम गौतम और देवेंद्र गौतम ने किसानों की मांग का समर्थन किया। रक्षक सेना के मनजीत तिहाड़ा ने अधिकारियों 15 दिन में भुगतान जारी करने की चेतावनी दी। योगी धर्मवीर ने मामले को उच्च अधिकारियों और मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाने का आश्वासन दिया। समाज पंचायत के संयोजक एवं व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संजय सिंगला ने भी किसानों की मांग को स्थानीय नेतृत्व के समक्ष उठाने की बात कही। किसानों ने चेतावनी दी कि 15 दिन में मुआवजा जारी नहीं हुआ तो किसान संगठनों और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। किसानों ने यह भी बताया कि सड़क के साथ बाजरे की फसल पकने को है और रास्ता खुलने पर आवारा पशुओं से फसल को नुकसान का खतरा है।
इन किसानों की है जमीन
पंडित हरनारायण, जयप्रकाश, भयराम, प्रेम गौतम , श्रीपाल, रामरतन, धनीराम, होशियार सिंह, कृष्णा, दर्शना, शांति, सुमन, इंद्रावती सहित अन्य किसान परिवार शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।