{"_id":"6aa9b50e9e25a9b4c4097373","slug":"uproar-in-gaidor-colony-following-court-order-sonipat-news-c-197-1-snp1001-160623-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कोर्ट के आदेश के बाद गैडोर कॉलोनी में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कोर्ट के आदेश के बाद गैडोर कॉलोनी में मचा हड़कंप
विज्ञापन
सोनीपत। कुंडली औद्योगिक क्षेत्र स्थित गैडोर कॉलोनी के एक हिस्से में बने घरों को खाली कराने के कोर्ट के आदेश के बाद करीब 80 परिवारों में हड़कंप मचा हुआ है। प्रशासनिक कार्रवाई की आशंका के चलते लोग अपने आशियाने से सामान समेटने को मजबूर हैं। वर्षों से यहां रह रहे परिवारों के सामने अब सिर छिपाने के लिए नया ठिकाना तलाशने का संकट खड़ा हो गया है।
गैडोर कॉलोनी में करीब दो-ढाई दशक पहले करीब एक एकड़ जमीन पर प्लाट काटे गए थे। स्थानीय लोगों के अनुसार यह प्लाटिंग सबौली के ग्रामीण ने की थी। करीब दो दशक पहले आशीष नाम के व्यक्ति ने जमीन पर मालिकाना हक का दावा करते हुए वहां बने मकानों को अवैध बताते हुए उन्हें खाली कराने के लिए अदालत में याचिका दायर की थी। करीब दो दशक तक चले मामले के बाद सेशन कोर्ट ने जमीन खाली कराने के आदेश जारी किए।
कोर्ट के आदेश के बाद राजस्व विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। नायब तहसीलदार राई इरफान ने बताया कि 26 लोगों को मकान खाली करने के नोटिस दिए गए हैं। उन्हें जल्द दूसरा नोटिस दिया जाएगा। वहीं नोटिस मिलने के बाद प्रभावित परिवारों में चिंता और बढ़ गई है।