फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Army soldier dies of heart attack while on duty.

Sonipat News: ड्यूटी के दौरान दिल का दौरा पड़ने से सेना के जवान की मौत

Wed, 16 Sep 2026 02:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Army soldier dies of heart attack while on duty.
फोटो: संदीप का फाइल फोटो

विज्ञापन

गन्नौर। सेना की इंटेलिजेंस इकाई में तैनात गांव शेखपुरा निवासी 44 वर्षीय संदीप की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी छाती में दर्द हुआ। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
संदीप करीब 24 वर्ष से सेना में सेवाएं दे रहे थे। वह दिल्ली में इंटेलिजेंस इकाई में तैनात थे। ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। चिकित्सकों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। संदीप की मौत की खबर मिलते ही परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

संदीप के पिता जगदीश भी सेना में रहकर देश की सेवा कर चुके हैं। इस तरह परिवार की दूसरी पीढ़ी भी सेना में देशसेवा के लिए समर्पित रही। संदीप के दो बेटे हैं। उनकी मौत से पत्नी, बच्चों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदीप मूल रूप से गांव शेखपुरा के रहने वाले थे। हालांकि, कई वर्षों से वह गढ़ी झंझारा रोड पर घर बनाकर परिवार के साथ रह रहे थे। परिजनों और ग्रामीणों ने संदीप के निधन पर गहरा दुख जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed