फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sages and seers remembered through a Havan on Rishi Panchami.

Sonipat News: ऋषि पंचमी पर हवन कर ऋषि-मुनियों को किया याद

Wed, 16 Sep 2026 02:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Sages and seers remembered through a Havan on Rishi Panchami.
फोटो आर्य समाज मंदिर में हवन में आहुति डालते हुए। स्रोत - प्रवक्ता

विज्ञापन
गोहाना। आर्य समाज मंदिर में आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा के सदस्यों ने मंगलवार को ऋषि पंचमी के उपलक्ष्य में हवन किया। सदस्यों ने आहुति देकर सर्वमंगल की कामना की। इस दौरान सप्त ऋषियों कश्यप, अत्रि, भारद्वाज, विश्वामित्र, गौतम, जमदग्नि और वशिष्ठ के नाम से भी आहुति दी गई।

मुख्य वक्ता आजाद डांगी ने कहा कि ऋषि पंचमी ऋषि-मुनियों के त्याग और तपस्या को याद करने का अवसर है। उन्होंने समाज को वेदों का ज्ञान दिया। हवन के पुरोहित पंडित विजेंद्र आर्य ने कहा कि महर्षि दयानंद ने वेदों की ओर लौटने का आह्वान करते हुए बाल विवाह, सती प्रथा और छुआछूत जैसी कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई। वर्ष 1875 में उन्होंने आर्य समाज की स्थापना की। इस अवसर पर सत्यनारायण आर्य, राजदेव आर्य, सुरेश पंवार, राजेंद्र पांचाल, सुरेश धीमान और ओम प्रकाश आर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed