{"_id":"69382edd85f118168902d6fd","slug":"video-protest-in-sonipat-2025-12-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: कलेक्शन नहीं करने पर हटाए सात सुपरवाइजर, चालकों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: कलेक्शन नहीं करने पर हटाए सात सुपरवाइजर, चालकों ने किया प्रदर्शन
नगर निगम क्षेत्र में घर-घर से कचरा उठान का कार्य संभाल रही कंपनी पर कर्मचारियों ने रुपये की कलेक्शन न करने पर सात सुपरवाइजरों को नौकरी से निकालने के आरोप लगाए हैं। इसके विरोध में गाड़ी चालकों व सहायकों ने बाबा धाम के पास एकत्रित होकर विरोध जताया। आरोप है कि कंपनी शहरवासियों से कचरा उठान की फीस के तौर पर रुपये वसूली कर रही है। अब चालक-परिचालकों को कलेक्शन का टारगेट दे रही है। इसके विरोध में कर्मचारियों ने हड़ताल करने की भी चेतावनी दी है।
कर्मचारियों ने जिला पार्षद संजय बड़वासनी के नेतृत्व में एकत्रित होकर कंपनी और नगर निगम अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना है कि कंपनी ने कर्मचारियों का शोषण किया है। वहीं, जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने कहा कि कंपनी पहले ही कर्मचारी कम रख रही है। उनपर काम का अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है। उनकी मांग है कि मामले की जांच हो। वहीं, कर्मचारियों को नौकरी पर वापस लिया जाए। उन पर कलेक्शन का दबाव न बनाया जाएं। यदि ऐसा होता है तो कर्मचारी कचरा उठान का काम छोड़ हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे। इस मौके पर अंकित, दीपांशु, सुमित, सत्यनारायण, पवन, विवेक, हरपाल, नरेश, सुमित व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।