फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat Sanitation and fire department employees strike continues Deepender Hooda visits the protest site.

सोनीपत: सफाई-दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 34वें दिन भी जारी, धरने पर पहुंचे दीपेंद्र हुड्डा

Tue, 08 Sep 2026 07:42 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज़ एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज़ एजेंसी, सोनीपत Published by: मयूर शर्मा Updated Tue, 08 Sep 2026 07:42 PM IST
सार

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि पिछले 34 दिनों से प्रदेशभर में सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी सुध नहीं ले रही है। सरकार को अहंकार छोड़कर कर्मचारियों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए समाधान करना चाहिए।

विज्ञापन
Sonipat Sanitation and fire department employees strike continues Deepender Hooda visits the protest site.
दीपेंद्र हुड्डा, सांसद, कांग्रेस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सफाई और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार  को 34वें दिन भी जारी रही। नगर निगम कार्यालय के गेट पर चल रहे धरने में कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा पहुंचे और कर्मचारियों की मांगों को जायज बताते हुए अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि पिछले 34 दिनों से प्रदेशभर में सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी सुध नहीं ले रही है। सरकार को अहंकार छोड़कर कर्मचारियों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए समाधान करना चाहिए।
विज्ञापन


दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कई सफाई कर्मचारी वर्षों से सेवा कर रहे हैं। उन्हें पक्का किया जाना चाहिए, ताकि वे ठेकेदारी प्रथा से बाहर आ सकें। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की नीति का हवाला देते हुए कहा कि तीन वर्ष से अधिक समय तक सेवा देने वाले कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की नीति बनाई गई थी। उनके अनुसार, 2014 में सरकार बदलने के बाद इस नीति को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस द्वारा कर्मचारियों को उठाने का लगाया आरोप

सांसद ने आरोप लगाया कि हड़ताल कर रहे कर्मचारियों को पुलिस के माध्यम से प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने धरने पर मौजूद कर्मचारियों से पुलिस द्वारा कुछ कर्मियों को उठाए जाने की शिकायत मिलने पर अधिकारियों से फोन पर बात की और उन्हें छोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों और उनके परिवारों के साथ किसी प्रकार की नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




सम्मान के साथ मिले पक्की नौकरी- दीपेंद्र हुड्डा

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि सफाई कर्मचारियों को सम्मान के साथ पक्की सरकारी नौकरी, नौकरी से जुड़ी सुविधाएं और पेंशन की व्यवस्था मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं होता, कांग्रेस उनके साथ खड़ी रहेगी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर वर्ग को अपनी मांगों के लिए आवाज उठाने और आंदोलन करने का अधिकार है।

कर्मचारियों ने सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का आरोप

धरने पर बैठे कर्मचारियों ने सरकार पर दोहरे चरित्र का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार के अलग-अलग मंत्री कर्मचारियों की अलग-अलग संख्या में मांगें माने जाने की बात कह रहे हैं, जबकि धरातल पर कोई समाधान नहीं हुआ है। कर्मचारियों का आरोप है कि प्रदेशभर में कर्मियों को नौकरी से हटाया जा रहा है और कर्मचारी नेताओं के घरों पर पुलिस भेजकर दबाव बनाया जा रहा है।


कर्मचारियों ने दावा किया कि हाल ही में 30 सफाई कर्मचारियों को टर्मिनेट किया गया है, जिनमें 15 कर्मचारी सोनीपत के हैं। उन्होंने सरकार से बर्खास्तगी वापस लेने, कर्मचारियों को पक्का करने और अन्य मांगों का समाधान करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed