सोनीपत। जनहित अभियान फाउंडेशन की ओर से सोमवार को पुराने औद्योगिक क्षेत्र में पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान फलदार और छायादार प्रजातियों के 10 पौधे लगाए गए। फाउंडेशन के अध्यक्ष नरेंद्र हुड्डा ने बताया कि अभियान के तहत जामुन, बेल, बड़ सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।
उन्होंने कहा कि बारिश का मौसम पौधरोपण के लिए अनुकूल है। सभी लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल भी करनी चाहिए, ताकि वे सुरक्षित रूप से पेड़ का रूप ले सकें। उन्होंने बढ़ते प्रदूषण और लगातार कम होते हरित क्षेत्र के बीच पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पौधरोपण को जनअभियान बनाने की अपील की। साथ ही प्रत्येक व्यक्ति से कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी जिम्मेदारी उठाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर अंग्रेजी प्रवक्ता पूर्ण सिंह, राजकुमार दहिया, रवींद्र हुड्डा, मनोज गुप्ता, अशोक भारद्वाज, जीता पहलवान, सोनू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।