{"_id":"684d818172d2b4c888040570","slug":"video-mp-deepender-hooda-attended-the-sant-kabirdas-prakat-utsav-ceremony-2025-06-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: संत कबीरदास प्रकट उत्सव समारोह में शामिल हुए सांसद दीपेंद्र हुड्डा, बीजेपी पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: संत कबीरदास प्रकट उत्सव समारोह में शामिल हुए सांसद दीपेंद्र हुड्डा, बीजेपी पर साधा निशाना
रोहतक से सांसद एवं कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने केंद्र सरकार के 11 साल की उपलब्धियों पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भाजपा से 11 साल के कार्यों पर 11 सवाल किए थे। केंद्र सरकार यह भी जवाब दे कि 11 साल में केंद्र सरकार हरियाणा के लिए कौन सी नई उपलब्धि लाई व क्या कार्य करवाए गए। दीपेंद्र हुड्डा ने किरण चौधरी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ नेता भूपेंद्र व दीपेंद्र हुड्डा का नाम जपते रहते हैं और वह हमारे नाम पर ही राजनीति कर रहे हैं।
सांसद दीपेंद्र हुड्डा शनिवार को खरखौदा के गांव गोरड़ में आयोजित संत कबीरदास प्रकट उत्सव समारोह के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। दीपेंद्र हुड्डा ने संत कबीर धर्मशाला की आधारशिला भी रखी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार 11 साल के काम को सबसे बड़ा जुमला बना रही है। प्रदेश सरकार केवल चुप रहकर सब कुछ देख रही है। दीपेंद्र ने कहा कि कांग्रेस राज में केंद्र से गोहाना में रेल कोच फैक्ट्री की सौगात लाई गई, जो आज बनारस पहुंच गई। हरियाणा में जो एयरपोर्ट बनना था, जो अब जेवर नोएडा पहुंच गया। हरियाणा के लिए 11 साल में कोई बड़ी उपलब्धि नहीं की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।