{"_id":"6a9dcef9246978f0560a8ea5","slug":"146-people-underwent-health-check-ups-at-the-camp-sonipat-news-c-197-1-snp1003-160054-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: शिविर में 146 लोगों ने कराई स्वास्थ्य जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: शिविर में 146 लोगों ने कराई स्वास्थ्य जांच
विज्ञापन
फोटो : : सोनीपत के राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, गढ़ी घसीटा में लगे शिविर के दौरान स्वास्थ्य ज
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। राजकीय कन्या उच्च विद्यालय गढ़ी घसीटा में रविवार को मेगा स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसमें नौ लोगों ने रक्तदान किया। सेफ इंडिया फाउंडेशन, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की जिला, महिला एवं युवा इकाई, श्री श्याम बालाजी सेवा मंडल और रोटरी क्लब ऑफ सोनीपत एक्सीलेंस के संयुक्त तत्वावधान में शिविर लगाया गया।
सेफ इंडिया फाउंडेशन के प्रधान संजय सिंगला और चेयरमैन वाईके त्यागी ने बताया कि संस्था की ओर से प्रत्येक माह के पहले रविवार को स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाता है। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश महामंत्री अनिल गुप्ता और जिला अध्यक्ष अरविंद मित्तल ने बताया कि फिजिशियन डॉ. संजीत खत्री ने 126 मरीजों की जांच की। दंत सर्जन डॉ. वरुण शर्मा और डॉ. इरफान ने 20 मरीजों के दांतों की जांच की। कैंप इंचार्ज बलराज वशिष्ठ ने बताया कि डॉ. एसएन गुप्ता और राजेश गुप्ता की ओर से मरीजों को तीन दिन की दवाइयां निशुल्क उपलब्ध कराई गईं। महिला प्रधान संगीता मंगला ने बताया कि डायटिशियन पूजा समेत नर्सिंग स्टाफ सोनिया, अरुण और अजय ने सेवाएं दीं।