{"_id":"6aedd8671ce122a5c200be3d","slug":"video-markets-see-a-windfall-on-dhanteras-with-business-worth-approximately-rs-70-crore-2026-11-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर बाजारों में बरसी धनवर्षा, करीब 70 करोड़ रुपये का कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस पर बाजारों में बरसी धनवर्षा, करीब 70 करोड़ रुपये का कारोबार
गोहाना। धनतेरस के दिन बाजार दिनभर गुलजार रहे। ग्राहकों ने भी धनतेरस पर गहने, बर्तन और वाहनों की जमकर खरीदारी की। ज्वेलरी, कपड़े, बर्तन और वाहनों के शोरूम पर दिन भर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। धनतेरस पर शहर में करीब 70 करोड रुपए का कारोबार का अनुमान है।
धनतेरस पर इस बार बाजार में जमकर धनवर्षा हुई। धनतेरस पर बाजार में सुबह से ही खरीदारी करने के लिए ग्राहक पहुंचना शुरू हो गए थे। क्षेत्र में बीते वर्ष धनतेरस पर करीब 60 करोड़ का कारोबार हुआ था। इस बार धनतेरस पर कारोबार 70 करोड रुपए के आंकड़े तक पहुंच गया। धनतेरस पर ज्यादातर खरीदारी बड़े-छोटे वाहन, ज्वेलरी, इलेक्ट्रॉनिक समान और बर्तनों की हुई। ग्राहकों ने वाहनों की बुकिंग पहले से ही कर रखी थी। ज्यादातर ग्राहक धनतेरस पर अपने वाहन की डिलीवरी लेने के लिए पहुंचे। बाइक विक्रेता नरेंद्र गहलावत ने बताया कि जीएसटी दरें कम होने के चलते वाहनों के रेट काफी कम हो हैं। इससे ग्राहकों ने वाहनों की खरीद करने में रूचि दिखाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।