{"_id":"6aed750d865e1ed629092e49","slug":"video-jhandutta-fire-department-diwali-safety-awareness-campaign-2026-11-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: झंडूता में अग्निशमन विभाग का जागरूकता अभियान, व्यापारियों को चिन्हित स्थानों पर ही पटाखे बेचने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: झंडूता में अग्निशमन विभाग का जागरूकता अभियान, व्यापारियों को चिन्हित स्थानों पर ही पटाखे बेचने के निर्देश
Ankesh Dogra
Updated Fri, 06 Nov 2026 12:04 PM IST
Link Copied
दीपावली के त्योहार को सुरक्षित बनाने और बाजारों में आगजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अग्निशमन विभाग झंडूता की टीम ने क्षेत्र के प्रमुख बाजारों में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान व्यापारियों और आम लोगों को अग्नि सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी गई।
लीडिंग फायरमैन भाग सिंह के नेतृत्व में अग्निशमन वाहन के साथ विभाग की टीम झंडूता, बरठीं, शाहतलाई और भड़ोलीयां बाजार पहुंची। अभियान के दौरान दुकानदारों को पटाखों की बिक्री प्रशासन की ओर से निर्धारित स्थानों पर ही करने के निर्देश दिए गए।
अग्निशमन विभाग की टीम ने व्यापारियों से दुकानों के बाहर सामान न रखने की अपील की। विभाग ने बताया कि बाजारों के रास्तों पर सामान रखने से आवागमन बाधित होता है। इससे किसी आपात स्थिति में अग्निशमन वाहन को घटनास्थल तक पहुंचने में परेशानी हो सकती है।
टीम ने लोगों से पटाखे खुले और सुरक्षित स्थानों पर ही जलाने का आग्रह किया, ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके।
लीडिंग फायरमैन भाग सिंह ने बताया कि डीजीपी के आदेशानुसार दीपावली से पहले लोगों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए यह अभियान चलाया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य बाजारों में आगजनी की घटनाओं को रोकना और तंग रास्तों को अग्निशमन वाहनों की आवाजाही के लिए सुगम बनाए रखना है।
उन्होंने लोगों से सावधानी और जिम्मेदारी के साथ त्योहार मनाने की अपील की। साथ ही कहा कि आगजनी की कोई घटना होने पर तुरंत अग्निशमन विभाग के आपातकालीन नंबर 101 पर संपर्क करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।