Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Commission agents have kept the grain market closed to protest against the arrangements for crop procurement; the market will remain closed on Diwali as well.
{"_id":"6aedd85561510b036e069038","slug":"video-commission-agents-have-kept-the-grain-market-closed-to-protest-against-the-arrangements-for-crop-procurement-the-market-will-remain-closed-on-diwali-as-well-2026-11-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"फसल के उठान के लिए आढ़तियों ने बंद रखी अनाज मंडी, दिवाली के दिन भी बंद रहेगी मंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल के उठान के लिए आढ़तियों ने बंद रखी अनाज मंडी, दिवाली के दिन भी बंद रहेगी मंडी
गोहाना। नई अनाज मंडी में शुक्रवार को धान की खरीद बंद रखी। आढ़तियों ने फसल के उठान के लिए अनाज मंडी बंद रखी। दिनभर में करीब 65 हजार बैग का उठान करवाया गया। अनाज मंडी में रविवार को भी धान की खरीद बंद रहेगी। इस दिन दिवाली का पर्व होने के चलते आढ़तियों और व्यापारयों ने खरीद बंद रखने का निर्णय लिया है। खरीद बंद रखने को लेकर आढ़तियों अनाज मंडी में मुनादी करवाकर किसानों को भी फसल नहीं लेकर आने के मैसेज भेज दिए हैं।
नई अनाज मंडी में प्रतिदिन करीब 70 हजार क्विंटल तक धान की आवक हो रही है। इसके कारण बीते तीन दिनों तक शहर की सड़कों और अनाज मंडी परिसर में जाम की स्थिति बनी रही। अधिक आवक के कारण फसल का उठान भी प्रभावित हो रहा था। मंडी परिसर में हर तरफ अनाज से भरे बैग रखे हुए हैं। इससे किसानों को अपनी फसल उतारने के लिए पर्याप्त स्थान नहीं मिल रहा था। आढ़तियों ने अनाज मंडी में व्यवस्था बनाने के लिए शुक्रवार को फसल की खरीद बंद रखी। अनाज मंडी में 1091999 क्विंटल धान, 4146 क्विंटल कपास और 5821 क्विंटल बाजरा की आवक हो चुकी है। मार्केट कमेटी सचिव सविता जैन का कहना है कि अनाज मंडी में फसल के उठान के लिए खरीद बंद रखी गई। इससे शनिवार को किसानों को फसल उतारने के लिए पर्याप्त स्थान मिल सकेगा। दिवाली के दिन भी अनाज मंडी में खरीद बंद रखी जाएगी। इस संबंध में किसानों को भी सूचित कर दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।